DSC Du Delhi Non Teaching Recruitment 2026 | दयाल सिंह कॉलेज गैर-शिक्षण पद भर्ती 2026

दयाल सिंह कॉलेज (DSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 02/16/35 के अनुसार गैर-शिक्षण (Non Teaching) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना पत्र मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
DSC Du Delhi Recruitment 2026 – अप्लाई ऑनलाइन जाने तारीख, योग्यताका संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | दयाल सिंह कॉलेज |
| पद का नाम | गैर-शिक्षण |
| पदों की संख्या | 33 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 10 मई 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | www.dsc.du.ac.in |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
- अधिकतम आयु : 35 वर्ष
- आयु की गणना : 10 मई 2026
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
- सामान्य (UR) : ₹1000/-
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) : ₹800/-
- अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) : ₹600/-
- महिला (Female) : ₹800/-
उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म के शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- वरिष्ठ सहायक (Senior Assistant) : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री।
- वरिष्ठ तकनीकी सहायक कंप्यूटर (Senior Technical Assistant Computers) : संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष का अनुभव।
- सहायक (Assistant) : किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।
- प्रयोगशाला सहायक (Laboratory Assistant) : बैचलर डिग्री जिसके साथ प्रयोगशाला में उन्नत वैज्ञानिक उपकरणों के संचालन और रखरखाव का कम से कम दो वर्ष का अनुभव हो।
- कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) : किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और अंग्रेज़ी टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट तथा कंप्यूटर संचालन में दक्षता।
- पुस्तकालय परिचर (Library Attendant) : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या उसके समकक्ष परीक्षा और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पुस्तकालय विज्ञान में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम।
- प्रयोगशाला परिचर (Laboratory Attendant) : किसी भी मान्यता प्राप्त केंद्रीय / राज्य बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में 10+2 और किसी भी मान्यता प्राप्त केंद्रीय / राज्य बोर्ड से 10वीं पास (जिसमें साइंस एक विषय के रूप में शामिल हो) साथ ही लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी में स्किल सर्टिफिकेट प्रोग्राम या संबंधित ट्रेड में आईटीआई।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
दयाल सिंह कॉलेज गैर-शिक्षण पद भर्ती 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 01 से 06 तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 11 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की अंतिम तारीख : 10 मई 2026
- शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 10 मई 2026
यदि आप सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की आपसे यह अवसर न छूटे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026 – पद 330 वेतनमान 56,100 प्रतिमाह अप्लाई ऑनलाइन
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को www.dsc.du.ac.in की वैबसाइट पर जाना होगा।
- वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

