Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

CSL Operators Recruitment 2025

CSL Operators Recruitment 2025 | कोचीन शिपयार्ड ऑपरेटर भर्ती 2025

CSL Operators Recruitment 2025
CSL Operators Recruitment 2025

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र के अनुसार ऑपरेटर (Operators) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक Cochin Shipyard की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती मे आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

CSL Operator Vacancy 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Cochin Shipyard Limited (CSL)
पद का नाम Operators
पदों की संख्या 27
आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://cochinshipyard.in/

आयु सीमा एवं छुट – Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गयी है जिसे दिनांक 21.11.2025 के अनुसार माना जाएगा। और आवेदन करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की छूट एवं अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट दी जाएगी। जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवेदन शुल्क – Application Fees

Cochin Shiipyard Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि माध्यमों से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य (UR) ₹200/-
पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (OBC/EWS) ₹0/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹0/-

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria

  • Operator (Forklift / Aerial Work Platform) : सातवीं कक्षा उत्तीर्ण और वैध भारी वाहन / फोर्कलिफ्ट ड्राइविंग लाइसेंस और फोर्कलिफ्ट / एरियल वर्क प्लेटफॉर्म के संचालन में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव।
  • Operator (Diesel Cranes) : सातवीं कक्षा उत्तीर्ण तथा वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस और डीजल क्रेन के संचालन में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव।

वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale

CSL Operators Recruitment 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 27,000 रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन करने की अंतिम तारीख – Application Dates

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 05 नवम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 नवम्बर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतजार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 05-11-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 21-11-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 21-11-2025

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh HC Junior Judicial Assistant Recruitment 2025

आवेदन कैसे करें – How to Apply

आवेदन करने के लिए आपको CSL की आधिकारिक वैबसाइट cochinshipyard.in पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप Career भाग मे जाकर अपना पंजीकरण करें और उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को ध्यान से दर्ज करें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top