CSBC Bihar Constable Recruitment 2026 | सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल बिहार सिपाही भर्ती 2026

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल, बिहार (CSBC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 01/2026 के अनुसार विशेष शाखा सिपाही (Special Branch Constable) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म को भर सकते है। साथ ही इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
CSBC Bihar Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल, बिहार |
| पद का नाम | विशेष शाखा सिपाही |
| पदों की संख्या | 83 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://csbc.bihar.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.08.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल बिहार विशेष शाखा सिपाही भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन के माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा पास।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
CSBC Constable Recruitment 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹21,700 – ₹69,100/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीखें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 06 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 05 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पे हेले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 06-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 05-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 05-03-2026 |
यह भी पढ़ें : Indian Post Office Recruitment 2026 – पोस्ट ऑफिस भर्ती 10वी से आवेदन शुरू वेतन ₹29,380 प्रतिमाह
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को CSBC की आधिकारिक वैबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

