Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

सरकारी नौकरी 2025 : कार्यालय कलेक्टर नीमच म.प्र. में डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती वेतन 19500 प्रतिमाह

कार्यालय कलेक्टर, जिला नीमच (म.प्र.) ने कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार MP Online Iforms की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अंतिम तारीख से पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु और वेतनमान आदि को नीचे इस पोस्ट में देख सकते है और आवेदन कर सकते है।

Collector Neemuch MP DEO Recruitment 2025
Collector Neemuch MP DEO Recruitment 2025

आवेदन फॉर्म भरने से पहले आप इस भर्ती का नोटिफ़िकेशन जरूर पढ़ें और उसमे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से समझें जिससे की आप आसानी से आवेदन कर सकें और आपसे आवेदन फॉर्म भरने में किसी भी तरह की त्रुटि न हो।

आवेदन तारीख

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 02 जून 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जून 2025 से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है और उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप सभी मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के इक्षुक है तो अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें।

  • आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 02-06-2025
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 16-06-2025

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु की गणना दिनांक 01.06.2025 के अनुसार की जाएगी और आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी जैसे शासकीय विभाग / उपक्रम / मण्डल में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों एवं अन्य पिछड़ा वर्ग व महिला उम्मीदवारों को 05 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वी की कक्षा पास होने के साथ ही अभ्यर्थी के पास 20 शब्द प्रति मिनट का सीपीसीटी स्कोर कार्ड होना चाहिए।

तकनीकी योग्यता

  • कार्यालय पत्र एवं कार्यालयीन कार्य को हिन्दी एवं अंग्रेजी में टाइप करने की दक्षता।
  • डाटा फीडिंग के कार्य की जानकारी।
  • दस्तावेजों को स्कैन करने की जानकारी।
  • एम.एस. ऑफिस तथा डाटाबेस सॉफ्टवेयर में कार्य करने का 3 साल का अनुभव।
  • एक वर्ष का यू.जी.सी. से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय द्वारा कम्प्युटर का डिप्लोमा।

वेतनमान

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतन्मान के रूप में प्रतिमाह ₹19500/- रूपये दिया जाएगा और इसके अलावा अन्य लाभ व भत्ते इस भर्ती के नियम के अनुसार चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को दिये जा सकते है।

यह भी पढ़ें : MPEZ Apprentice Recruitment 2025 : मध्य प्रदेश MPEB में सरकारी नौकरी के अवसर

आवेदन कैसे करें

कार्यालय कलेक्टर नीमच म.प्र. में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को MP Online Iforms की आधिकारिक वैबसाइट iforms.mponline.gov.in पर जाकर भर सकते है। आवेदन फॉर्म भरने से पहले आप इस भर्ती का अधिसूचना पत्र पढ़ना न भूलें।

पंजीकरण प्रक्रिया

आवेदन करने से पहले उन उम्मीदवारों को पहले अपना पंजीकरण करना होगा जिन्होंने पहले Iforms MP Online पर अपना पंजीकरण नहीं किया है। पंजीकरण प्रक्रिया बढ़ी ही आसान है सबसे पहले आप पोर्टल पर जाए और उसके बाद नया पंजीकरण करें पर क्लिक करें जिसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा जिसमे आपको अपना नाम, जन्म तारीख, श्रेणी, पिता का नाम, योग्यता की जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करना होगा। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आप अपना फोटो, सिग्नेचर, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र को अपलोड कर दें और पंजीकरण फॉर्म को सबमिट कर दें।

आवेदन प्रक्रिया

पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें और उसके बाद आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को सावधानी से दर्ज करें और उसके बाद अपनी योग्यता संबंधी सभी जरूरी दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों को अपलोड करें और उसके बाद आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

1 thought on “सरकारी नौकरी 2025 : कार्यालय कलेक्टर नीमच म.प्र. में डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती वेतन 19500 प्रतिमाह”

  1. मेरा नाम पंकज चौधरी है ।
    और मैं 12 वी पास हूं । और मुझे कंप्यूटर चलाना आता है । तथा मेरे पास DCA का डिप्लोमा है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top