Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

BTSC – बिहार दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी भर्ती 2025 | प्रतिमाह वेतन 20,200 जाने इस भर्ती की पूरी जानकारी

BTSC – बिहार दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी भर्ती 2025 | BTSC Bihar Dental Hygienist Recruitment 2025

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 26/2025 के माध्यम से दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और इस भर्ती मे आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान आदि को नीचे इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

बिहार दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी भर्ती 2025 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड बिहार तकनीकी सेवा आयोग
पद का नाम दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी
पदों की संख्या 702
आवेदन की अंतिम तिथि 05 जनवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.08.2025 के अनुसार मानी जाएगी साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान करने का माध्यम

बिहार दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / बोर्ड से 10+2 जीव विज्ञान एक विषय के रूप में परीक्षा पास।

वेतनमान और अन्य लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हे ₹5200 – ₹20200 का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीखें

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 05 दिसम्बर 2025 और शुल्क भुगतान करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 05 जनवरी 2026 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो और आवेदन फॉर्म भरने के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें उससे पहले ही आवेदन कर दें। और ध्यान रखें की आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 05-12-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 05-01-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 05-01-2026

यह भी पढ़ें : CBSE सेक्रेटरी, अकाउंट ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए भर्ती | करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आपको BTSC की आधिकारिक वैबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें उसके बाद अपना पंजीकरण कर लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज और उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top