Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

BSNL Senior Executive Trainee Recruitment 2026 – ₹50,500 प्रतिमाह वेतन जाने सभी जानकारी

BSNL Senior Executive Trainee Recruitment 2026 | भारत संचार निगम लिमिटेड वरिष्ठ कार्यकारी प्रशिक्षु भर्ती 2026

BSNL Senior Executive Trainee Recruitment 2026

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र BSNLCO-11/12(11)/1/2025-RECTT-CO-Part (1) के अनुसार वरिष्ठ कार्यकारी प्रशिक्षु (Senior Executive Trainee) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। साथ ही इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

BSNL Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड भारत संचार निगम लिमिटेड
पद का नाम वरिष्ठ कार्यकारी प्रशिक्षु
पदों की संख्या 120
आवेदन की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://bsnl.co.in/en

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹2500/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1250/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क आपको वापस नहीं किया जाएगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

भारत संचार निगम लिमिटेड भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 07.03.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • टेलीकॉम संचालन पद के लिए योग्यता : बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग / बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी डिग्री या इसके बराबर इंजीनियरिंग डिग्री, जिसमें रेगुलर फुल टाइम बेसिस पर निम्नलिखित में से किसी भी डिसिप्लिन में कम से कम 60% मार्क्स हों : इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन या इन डिसिप्लिन का कॉम्बिनेशन कोर सब्जेक्ट के तौर पर अन्य संबंधित उभरती हुई ब्रांचों के साथ।
  • फाइनेंस पद के लिए योग्यता : चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या कॉस्ट और मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA)

वेतनमान एवं अन्य लाभ

BSNL Senior Executive Trainee Vacancy 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹24,900 – ₹50,500/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 05 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 07 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर सकते है। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 05-02-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 07-03-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 07-03-2026

यह भी पढ़ें :MPBDC Bhopal DGM/AGM Recruitment 2026 – मध्य प्रदेश भवन विकास निगम मे सरकारी नौकरी का मौका

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आपको BSNL की आधिकारीक वैबसाइट bsnl.co.in पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप Career भाग मे जाकर अपना पंजीकरण कर लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top