BSF GD Constable Recruitment 2025 | बीएसएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025

सीमा सुरक्षा बल (BSF) की तरफ से जारी हुए अधिसूचना के अनुसार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में स्पोर्ट्स कोटा 2025 के तहत कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के पद पर मेधावी खिलाड़ियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती मे आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि जानकारी को नीचे इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
BSF GD Recruitment 2025 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | सीमा सुरक्षा बल |
| पद का नाम | जीडी कांस्टेबल |
| पदों की संख्या | 549 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जनवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | rectt.bsf.gov.in |
BSF Bharti 2025 के लिए आयु सीमा एवं ऊपरी सीमा मे छूट
इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए और आयु की गणना 01.08.2025 के अनुसार की जाएगी। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का माध्यम
बीएसएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को ₹159/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। बाकी उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
BSF GD Constable Vacancy 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी की परीक्षा पास।
खेल योग्यता
वे खिलाड़ी जिन्होंने 15.01.2024 से 15.01.2026 के बीच आयोजित किसी भी अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट/प्रतियोगिता चैंपियनशिप में भारतीय दल के सदस्य के रूप में भाग लिया है या पदक जीता है जिसे संबंधित खेल के अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघ द्वारा आयोजित/मान्यता प्राप्त है जो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति/भारतीय ओलंपिक संघ से विधिवत संबद्ध/मान्यता प्राप्त हैं।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
बीएसएफ जीडी कांस्टेबल (स्पोर्ट्स कोटा) भर्ती 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल-3 ₹21,700 – 69,100/- का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को समय-समय पर अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 27 दिसम्बर 2025 और आवेदन फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 जनवरी 2026 समय रात्री 11:59 बजे तक आप इन पदों के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते है। यदि आप अधिसूचना की सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और आप आसानी से आवेदन कर सकें।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 27-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 15-01-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 15-01-2026 |
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले BSF की आधिकारिक वैबसाइट https://rectt.bsf.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करें उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

