Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

BFUHS Staff Nurse Recruitment 2026 – जाने सभी जानकारी पात्रता, आयु, तारीख कुल पद 672

BFUHS Staff Nurse Recruitment 2026 | बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय स्टाफ नर्स भर्ती 2026

BFUHS Staff Nurse Recruitment 2026

बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (BFUHS) की तरफ से जारी भर्ती के अधिसूचना पत्र BFU-26/06 के अनुसार स्टाफ नर्स (Staff Nurse) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

BFUHS Staff Nurse Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय
पद का नाम स्टाफ नर्स
पदों की संख्या 672
आवेदन की अंतिम तिथि 02 अप्रैल 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट http://www.bfuhs.ac.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)

बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1180/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि बाकी अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹2360/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) में डिप्लोमा या B.Sc नर्सिंग।

वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर स्टाफ नर्स के पदों के लिए चयनित हुए उम्मीदवारों को ₹29,200/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिससे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 13 मार्च 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 02 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 13-03-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 02-04-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 02-04-2026

यह भी पढ़ें : Allahabad HC Private Secretary Vacancy 2026 – जाने योग्यता, आयु, तारीख वेतन होगा 177500 प्रतिमाह

आवेदन फॉर्म कैसे भरें

  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को BFUHS की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा।
  • वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण कर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top