ALIMCO Management Cadre Recruitment 2026 | एलिम्को मैनेजमेंट कैडर भर्ती 2026

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र AD3F01/January-2026 के अनुसार मैनेजमेंट कैडर (Management Cadre) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते है। साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
ALIMCO Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम |
| पद का नाम | मैनेजमेंट कैडर |
| पदों की संख्या | 41 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://alimco.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु पदों के अनुसार 34-55 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार रखी गयी है। और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
एलिम्को मैनेजमेंट कैडर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को ALIMCO द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- महाप्रबंधक (General Manager) : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / इंस्टीट्यूट से कम से कम 55% मार्क्स के साथ मैकेनिकल / प्रोडक्शन / मैन्युफैक्चरिंग / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक में मान्यता प्राप्त फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री।
- उप महाप्रबंधक (Deputy General Manager) : किसी सरकारी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्था से कम से कम 55% मार्क्स के साथ टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी/फैशन टेक्नोलॉजी/गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी/अपैरल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी में फुल टाइम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट।
- प्रबंधक / वरिष्ठ प्रबंधक (Manager / Senior Manager) : इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स / इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया का फ़ाइनल एग्ज़ाम पास किया हो।
- उप प्रबंधक (Deputy Manager) : इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स / इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया का फ़ाइनल एग्ज़ाम पास किया हो।
- जूनियर प्रबंधक (Junior Manager) : किसी सरकारी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / इंस्टीट्यूट से कम से कम 55% मार्क्स के साथ मार्केटिंग में फुल टाइम MBA / PGDM स्पेशलाइज़ेशन।
- अफ़सर (Officer) : सेंट्रल रिहैबिलिटेशन रजिस्टर में ऑडियोलॉजी और स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी रजिस्ट्रेशन में फुल टाइम बैचलर।
- लेखाकार (Accountant) : कॉमर्स में फुल टाइम ग्रेजुएट।
- विशेषज्ञ (Specialist) : किसी सरकारी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से कम से कम 55% मार्क्स के साथ फुल टाइम बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग।
- एआई इंजीनियर / डेटा साइंटिस्ट (AI Engineer / Data Scientist) : इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, AI या इससे जुड़े फील्ड में बैचलर या मास्टर डिग्री।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹18,790 – ₹2,60,000/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 31 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25 मार्च 2026 से पहले-पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 31-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 25-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 25-03-2026 |
यह भी पढ़ें : SMC Driver, Clerk Recruitment 2026 – 1924 से अधिक पद जाने इस भर्ती की सभी जानकारी
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ALIMCO की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद आप लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे आपका फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

