Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Airforce Agniveervayu Recruitment 2025: 02/2026 बैच के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका

Airforce Agniveervayu Recruitment 2025 | IAF Agniveervayu Intake 02/2026

Airforce Agniveervayu Intake 02-2026
Airforce Agniveervayu Intake 02-2026

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के विज्ञापन नंबर 02/2026 के माध्यम से IAF ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरवायु प्रवेश 02/2026 के लिए चयन परीक्षा हेतु अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती में सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र है।

उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को आधिकारिक वैबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन कैसे करें, आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु और वेतनमान आदि को इस जॉब पोस्ट में देख सकते है।

IAF Agniveer Recruitment के लिए ऑनलाइन आवेदन तारीख

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 11 जुलाई 2025 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 से पहले तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने वाले ऑनलाइन लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आवेदन सभी मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के इक्षुक है तो अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है किसी और माध्यम से आवेदन पत्र को भेजेने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 11-07-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 31-07-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 31-07-2025

आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान सफलतापूर्वक जमा हो जाने पर भुगतान की रसीद को जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगी। और यदि अभ्यर्थी यदि किसी उम्मीदवार से एक ही आवेदन के लिए कई भुगतान प्राप्त होते हैं तो पंजीकरण बंद होने और सभी भुगतान रिकॉर्डों के पुनः मिलान के बाद उसे मूल खाते में वापस कर दिया जाएगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य (General) रू 550/-
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) रू 550/-
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) रू 550/-

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहें उम्मीदवार की न्यूनतम आयु लगभग 16.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। और आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जा सकती है जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट / 10+2 / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक होने चाहिए।
  • मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/सूचना प्रौद्योगिकी) में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स कुल 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण और डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी में 50% अंक।
  • मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम / विषय में इंटरमीडिएट / 10+2 / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक।

विज्ञान विषय की परीक्षा इंटरमीडिएट / 10+2 / इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स या भौतिकी और गणित के गैर-व्यावसायिक विषयों के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक कोर्स सहित के लिए पात्र अभ्यर्थी विज्ञान के अलावा अन्य विषयों के लिए भी पात्र हैं और उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरते समय एक ही बार में विज्ञान विषय और विज्ञान के अलावा अन्य दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का विकल्प दिया जाएगा। जिसे उम्मीदवार चुन सकते है।

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए वैवाहिक स्थिति और गर्भावस्था के नियम

वैवाहिक स्थिति और गर्भावस्था। केवल अविवाहित उम्मीदवार (पुरुष और महिला) ही अग्निवीरवायु के रूप में नामांकन के लिए पात्र होंगे और उन्हें चार साल की निर्धारित अवधि के दौरान विवाह न करने का वचन देना होगा।

अग्निवीरवायु की सीमित अवधि को ध्यान में रखते हुए, जिसमें प्रशिक्षण, कौशल विकास गतिविधियाँ, व्यावहारिक और साथ ही प्रारंभिक मूल्यांकन और सगाई की अवधि के दौरान अग्निवीरवायु की निरंतर सेवा की संगठनात्मक आवश्यकता शामिल है, सगाई की अवधि के दौरान अग्निवीरवायु की लंबी अनुपस्थिति भारतीय वायु सेना की परिचालन दक्षता पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। उक्त अवधि के दौरान विवाह करने वाले अग्निवीरवायु को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा।

इसके अलावा, केवल अविवाहित अग्निवीरवायु ही एयरमैन के रूप में नियमित कैडर में चयन के लिए पात्र होंगे। महिला उम्मीदवारों को चार साल की सगाई की अवधि के दौरान गर्भवती न होने का वचन देना होगा। गर्भावस्था के कारण निम्न चिकित्सा श्रेणी (एलएमसी) बनने पर ऐसी महिला अग्निवीरवायु को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। गर्भावस्था के कारण महिला अग्निवीरवायु को नियमित कैडर में चयन से वंचित कर दिया जाएगा। नामांकन के समय, अभ्यर्थियों को उपरोक्त शर्तों को स्वीकार करते हुए स्वैच्छिक वचनबद्धता पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता होगी।

वायु सेना अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऊंचाई और सीना

  • पुरुष अभ्यर्थी की ऊंचाई : 152 से.मी.
  • महिला अभ्यर्थी की ऊंचाई : न्यूनतम ऊंचाई 152 से.मी.
  • पुरुष अभ्यर्थी का सीना : न्यूनतम 77 से.मी. और फुलाने पर 05 से.मी. का विस्तार
  • महिला अभ्यर्थी का सीना : न्यूनतम 05 से.मी. का विस्तार होना चाहिए।

यह भी देखें : MP ESB PAT Exam 2025: एग्रीकल्चर कोर्सेस में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी

वेतन, भत्ते और संबद्ध लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अग्निवीरवायु को एक निश्चित वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ ₹30,000/- प्रति माह का अग्निवीर पैकेज दिया जाएगा। इसके अलावा जोखिम और कठिनाई भत्ते, ड्रेस और यात्रा भत्ते का भुगतान किया जाएगा। मौजूदा नियमों के अनुसार राशन, कपड़े, आवास और अवकाश यात्रा रियायत (LTC) जैसे भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

अग्निवीरवायु सेवा निधि

airforce vayu intake 2025 seva nidhi
Airforce Vayu Intake 2025 Seva Nidhi

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को indianairforce.nic.in पर जाकर इस भर्ती की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 से पहले तक भर सकते है। आवेदन फॉर्म भरने से पहले इस भर्ती के अधिसूचना पत्र में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी परेशानी न सामना न करना पढ़ें।

आवेदन करने के लिए IAF की आधिकारिक वैबसाइट पर जाये और Agniveervayu Intake 02/2026 को चुने और Apply Online पर क्लिक करें। जिसके बाद आपको अपने आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, श्रेणी, आयु, योग्यता की जानकारी, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज करना होगा। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अपना फोटो, सिग्नेचर और योग्यता से जुड़े सभी दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top