Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

AIIMS CRE Group C/D Recruitment 2025

AIIMS CRE Group C/D Recruitment 2025 | एम्स भर्ती 2025

AIIMS CRE Group C,D Recruitment 2025

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन 355/2025 के अनुसार ग्रुप सी एवं डी (Group C/D) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP की जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

AIIMS CRE Recruitment 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड All India Institute of Medical Sciences (AIIMS)
पद का नाम Group C/D
पदों की संख्या 1300
आवेदन की अंतिम तिथि 04 दिसम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.aiimsexams.ac.in/

आयु सीमा – Age Limit

एम्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 35 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 02.12.2025 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवेदन शुल्क – Application Fees

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 3000 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 2400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। यह शुल्क एक बार जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। भुगतान सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग (UR/OBC) ₹3000/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹2400/-

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria

  • इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास पदों के अनुसार कक्षा 10वीं, 10+2, डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट होना चाहिए।

योग्यता से जुड़ी सभी जानकारी को आप अधिसूचना मे देख सकते है। और आवेदन करने से पहले अपनी न्यूनतम योग्यता को जरूर देख लें यदि किसी उम्मीदवार ने अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मे किसी भी तरह की गलत जानकारी को दर्ज किया है या आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य नहीं पाया जाता है तो उस उम्मीदवार की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा।

आवेदन करने की तारीख – Application Dates

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 14 नवम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 04 दिसम्बर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना के सभी मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और ध्यान रखें की आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 14-11-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 04-12-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 04-12-2025

यह भी पढ़ें : Bank of India Specialist Officer Recruitment 2025

आवेदन कैसे करें – How to Apply

आवेदन करने के लिए आपको AIIMS CRE की आधिकारिक वैबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप Recruitment Section मे जाए और अधिसूचना को पढ़ें उसके बाद अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top