SECL Grade-C Vacancy 2026 | साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड माइनिंग , उप-सर्वेयर और सहायक फोरमैन भर्ती 2026

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर SECL/HR/MP/Recruitment/2026/166 के माध्यम से माइनिंग , उप-सर्वेयर और सहायक फोरमैन (Grade-C) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन कर से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
SECL Mining Sirdar, Dy Surveyor & Assistant Foreman Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड |
| पद का नाम | माइनिंग , उप-सर्वेयर और सहायक फोरमैन |
| पदों की संख्या | 1055 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 मई 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://secl-cil.in/ |
आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
- सामान्य (UR) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) : ₹1180/-
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति : नि:शुल्क
- दिव्यांग : नि:शुल्क
इस आवेदन शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 30 वर्ष
- आयु की गणना : 08.04.2026
SECL Grade-C Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग जैसे अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- Mining Sirdar in Technical & Supervisory Grade-C : किसी भी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से मैट्रिक (10वी) या समकक्ष परीक्षा पास और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 03 वर्ष की अवधि का माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में अनुमोदित कोई अन्य समकक्ष योग्यता।
- Dy. Surveyor in Technical & Supervisory Grade-C : किसी भी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से मैट्रिक (10वी) या समकक्ष परीक्षा पास और किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से माइनिंग/माइन सर्वेइंग इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा।
- Assistant Foreman (Electrical) Technical & Supervisory Grade-C : किसी भी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से मैट्रिक (10वी) या समकक्ष परीक्षा पास और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या संबंधित एवं उच्च योग्यता।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
SECL Mining Sirdar, Dy Surveyor & Assistant Foreman Recruitment 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित हुए उम्मीदवारों को ₹47330/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 15 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की अंतिम तारीख : 14 मई 2026
- शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 14 मई 2026
यदि आप सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
यह भी देखें : CRPF Constable Recruitment 2026 – तकनीकी एवं ट्रेडसमैन और पायनियर पद वेतन 69100 प्रतिमाह
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को SECL Career पर जाना होगा।
- वैबसाइट पर जाने के बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण कर लें।
- पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आदि को दर्ज करें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के दिये गए माध्यमों से जमा कर दें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

