SSB Head Constable Recruitment 2026 | सशस्त्र सीमा बल हेड कांस्टेबल भर्ती 2026

सशस्त्र सीमा बल (SSB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र 418/RC/SSB/OA/2023 के अनुसार Head Constable के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु एवं योग्यता आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
SSB Head Constable Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | सशस्त्र सीमा बल |
| पद का नाम | हेड कांस्टेबल |
| पदों की संख्या | 233 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://ssb.gov.in/ |
आयु सीमा एवं छूट (Age Limit)
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 20.04.2026 के अनुसार मानी जाएगी और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार मानी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारो को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। इस शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- Head Constable Steward : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण और केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से कैटरिंग और किचन मैनेजमेंट में कम से कम 2 वर्ष की अवधि का डिप्लोमा।
- Head Constable Communication : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय में (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ) 12वीं कक्षा उत्तीर्ण, और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार, कंप्यूटर विज्ञान या सूचना प्रौद्योगिकी में 3 वर्षीय डिप्लोमा।
- Head Constable Electrician : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष और संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का कार्य अनुभव।
- Head Constable Veterinary : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान और जीव विज्ञान (Biology) को मुख्य विषयों के रूप में लेकर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हो और केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से पशु चिकित्सा एवं पशुधन विकास में 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स या पशु चिकित्सा सहायक कोर्स या पशुपालन कोर्स किया हो।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 25500 – 81100 रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 21 मार्च 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 21-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 20-04-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 20-04-2026 |
यह भी पढ़ें : MP FSL Lab Technician Recruitment 2026 – एमपी मे सरकारी जॉब के अवसर जाने सभी जानकारी
आवेदन कैसे करें (How To Apply)
इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए उम्मीदवार SSB की वैबसाइट पर जाये।
अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरा कर लॉगिन कर लें।
आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

