IDBI Bank Specialist Officers Recruitment 2026 | आई.डी.बी.आई. बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026

IDBI Bank ने विशेषज्ञ अधिकारियों (Specialist Officers) की भर्ती – 2026-27 के लिए भर्ती का विज्ञापन 08/2025-26 को जारी किया है। इन पदों के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने आसानी हो जाये।
IDBI Bank Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | आई.डी.बी.आई. बैंक |
| पद का नाम | विशेषज्ञ अधिकारियों |
| पदों की संख्या | 33 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 08 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.idbi.bank.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25-50 वर्ष पदों के अनुसार रखी गयी है। और आयु को दिनांक 01.03.2026 के अनुसार मानी जाएगी। और आवेदन करने वाले सभी पात्र श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट एवं सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष छुट दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
IDBI Bank SO Recruitment 2026 मे आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 1050 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- Audit – Information System (IS) : भारत सरकार या उसके नियामक निकायों द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार / सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर साइंस / डिजिटल बैंकिंग में बी.टेक. / बीई या बीसीए / बीएससी (कंप्यूटर साइंस / आईटी)।
- Risk Management – Information Security : भारत सरकार या उसके नियामक निकायों द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई. / बी.टेक. (कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग / कंप्यूटर साइंस / सूचना प्रौद्योगिकी / सूचना और संचार प्रौद्योगिकी / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में) / बी.सी.ए. / बी.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस / आईटी )।
- IT & MIS : कंप्यूटर साइंस / इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) / इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशंस / इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशंस / आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस / मशीन लर्निंग / क्लाउड कंप्यूटिंग / डेटा साइंस / डेटा इंजीनियरिंग या इससे मिलते-जुलते विषयों में ग्रेजुएट। जिन उम्मीदवारों ने ऊपर बताए गए किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
- Security Officer : भारत सरकार या उसके नियामक निकायों द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेजों/संस्थानों से 12वी / डिप्लोमा उत्तीर्ण या समकक्ष। कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी का प्रमाणपत्र होना वांछनीय होगा।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर IDBI Specialist Officers Recruitment 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार ₹64820 – ₹102300 रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित हुए उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 25 मार्च 2026 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन करने की अंतिम तारीख 08 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन फॉर्म भेजने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 25-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 08-04-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 08-04-2026 |
यह भी पढ़ें : Bank of Baroda Professional Recruitment 2026 – अप्लाई ऑनलाइन जाने तारीख, योग्यता आदि
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले IDBI Bank की वैबसाइट पर जाये।
- अपना पंजीकरण पूरा करें और लॉगिन कर लें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

