RRC SCR Apprentice Recruitment 2026 | आरआरसी दक्षिण मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, दक्षिण मध्य रेलवे (RRC-SCR) ने अपने अधिसूचना पत्र नंबर SCR/P-HQ/RRC/111/Act. App/2025-26 के अनुसार अप्रेंटिस (Apprentice) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को RRC SCR की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
Railway RRC SCR Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, दक्षिण मध्य रेलवे |
| पद का नाम | अप्रेंटिस |
| पदों की संख्या | 2801 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 11 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://scr.onlineregister.org.in/home |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
आरआरसी दक्षिण मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 मे आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 11.04.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
RRC SCR के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा या उसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो और उसके पास NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से अधिसूचित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
प्रशिक्षण केंद्रीय अप्रेंटिसशिप परिषद द्वारा निर्धारित मानकों और पाठ्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप के दौरान मौजूदा निर्देशों के अनुसार निर्धारित दरों पर वजीफ़ा दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख
RRC SCR Vacancy 2026 मे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 12 मार्च 2026 और आवेदन फॉर्म एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 11 अप्रैल 2026 तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 12-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 11-04-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 11-04-2026 |
यह भी पढ़ें : Shivaji College Delhi Recruitment 2026 – जाने पात्रता, आयु, तारीख आदि वेतन ₹1,82,400 प्रतिमाह
आवेदन करने की प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को RRC SCR की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा।
- वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण कर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे फोटो, सिग्नेचर एवं सभी योग्यता से जुड़े दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

