CU Haryana Assistant Professor Recruitment 2026 | हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय सहायक प्रोफेसर भर्ती 2026

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUH) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के अधिसूचना पत्र नंबर CUH/01/R/T/2026 के अनुसार सहायक प्रोफेसर और प्रोफेसर (Assistant Professor) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता, वेतनमान और आवेदन कैसे करें आदि जानकरी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
CU Haryana Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय |
| पद का नाम | सहायक प्रोफेसर |
| पदों की संख्या | 25 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 26 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.cuh.ac.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹1000/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। बाकी उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय सहायक प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम और अधिकतम आयु यूजीसी के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जा सकती है जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
पदों के लिए क्वालिफिकेशन और अनुभव वगैरह की जानकारी UGC के यूनिवर्सिटी और कॉलेज में टीचर और दूसरे एकेडमिक स्टाफ की नियुक्ति के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन पर रेगुलेशन और हायर एजुकेशन में स्टैंडर्ड बनाए रखने के उपाय 2018 के अनुसार होगी जिसमें समय-समय पर बदलाव किए गए हैं और AICTE/NCTE के नियमों के अनुसार लागू होगी। जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट देखें। एलिजिबिलिटी की तारीख विज्ञापन की आखिरी तारीख होगी।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय सहायक प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान लेवल 10-13 के बीच प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 05 मार्च 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 26 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 05-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 26-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 26-03-2026 |
यह भी पढ़ें : NBCC India Recruitment 2026 – प्रबंधक सहित कई पदों के लिए भर्ती वेतन 90,000 प्रतिमाह
आवेदन फॉर्म कैसे भरें
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको CU Haryana की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे पुछी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यमों से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

