Gail Executive Trainee Recruitment 2026 | गेल इंडिया कार्यकारी प्रशिक्षु भर्ती 2026

गेल इंडिया लिमिटेड (Gail) ने GATE-2026 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के तौर पर ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु, वेतन एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
Gail Executive Trainee Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | गेल इंडिया लिमिटेड |
| पद का नाम | कार्यकारी प्रशिक्षु |
| पदों की संख्या | 70 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://gailonline.com/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
गेल इंडिया कार्यकारी प्रशिक्षु भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है। सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट प्रदान की गयी है।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 26 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 18.03.2026 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- कार्यकारी प्रशिक्षु रासायनिक (Executive Trainee Chemical) : केमिकल/पेट्रोकेमिकल/केमिकल टेक्नोलॉजी/पेट्रोकेमिकल टेक्नोलॉजी/केमिकल टेक्नोलॉजी और पॉलीमर साइंस/केमिकल टेक्नोलॉजी और प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री, कम से कम 65% मार्क्स के साथ।
- कार्यकारी प्रशिक्षु इंस्ट्रूमेंटेशन (Executive Trainee Instrumentation) : इंस्ट्रूमेंटेशन/ इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल/ इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन/ इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग में न्यूनतम 65% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री।
- कार्यकारी प्रशिक्षु विद्युत (Executive Trainee Electrical) : इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और पावर / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल और पावर में इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री कम से कम 65% अंकों के साथ।
- कार्यकारी प्रशिक्षु मैकेनिकल (Executive Trainee Mechanical) : न्यूनतम 65% अंकों के साथ मैकेनिकल/प्रोडक्शन/प्रोडक्शन एवं इंडस्ट्रियल/मैन्युफैक्चरिंग/मैकेनिकल एवं ऑटोमोबाइल में इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
गेल इंडिया कार्यकारी प्रशिक्षु पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार ₹60,000 – 180,000/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 20 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 18 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 20-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 18-03-2026 |
यह भी पढ़ें : NIT Patna Non Teaching Vacancy 2026 – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना भर्ती वेतन 34,800 प्रतिमाह
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को GAIL Online की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

