NIT Patna Non Teaching Vacancy 2026 | एनआईटी पटना नॉन टीचिंग कैडर ऑफिसर / स्टाफ रिक्रूटमेंट 2026

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना (NIT) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र के अनुसार नॉन टीचिंग कैडर ऑफिसर / स्टाफ पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसके लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी परेशानी का सामना न करना पढ़ें।
NIT Patna Non Teaching Cadre Officer / Staff Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना |
| पद का नाम | नॉन टीचिंग कैडर ऑफिसर / स्टाफ |
| पदों की संख्या | 38 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 24 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://nitp.ac.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गयी है और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹800/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹400/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और सभी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- सहायक रजिस्ट्रार (Assistant Registrar) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 55% अंकों के साथ किसी भी विषय में मास्टर डिग्री या सीजीपीए/यूजीसी पॉइंट स्केल में इसके समकक्ष ग्रेड और अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड।
- सहायक लाइब्रेरियन (Assistant Librarian) : लाइब्रेरी साइंस I इन्फॉर्मेशन साइंस / डॉक्यूमेंटेशन साइंस में कम से कम 60% मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री या इसके बराबर प्रोफेशनल डिग्री या इसके बराबर ग्रेड।
- तकनीशियन (Technician) : किसी सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस के साथ सीनियर सेकेंडरी (10+2) कम से कम 60% मार्क्स के साथ।
- तकनीकी सहायक (Technical Assistant) : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech में फर्स्ट क्लास या बराबर ग्रेड।
- कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (10+2) पास होना चाहिए, जिसमें कम से कम 35 w.p.m. की टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेड शीट में अच्छी जानकारी हो।
- अधीक्षक (Superintendent) : किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर एनआईटी पटना नॉन टीचिंग कैडर ऑफिसर / स्टाफ रिक्रूटमेंट 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹5,200 – ₹39,100/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 03 मार्च 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 03-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 24-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 24-03-2026 |
यह भी पढ़ें : DSSSB Combined Examinations 2026 – कानूनी सहायक, सहायक अभियंता, इंजीनियर / अनुभाग अधिकारी के पद के लिए भर्ती
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को NIT Patna की आधिकारिक वैबसाइट https://nitp.ac.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यमों से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

