Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

HPRCA Hamirpur Recruitment 2026 – हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग भर्ती जाने सभी जानकारी

HPRCA Hamirpur Recruitment 2026 | हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग भर्ती 2026

HPRCA Hamirpur Recruitment 2026

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 04/2026 के माध्यम से कई रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु आदि को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

HPRCA Hamirpur Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
पद का नाम विभिन्न पद
पदों की संख्या 331
आवेदन की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://hprca.hp.gov.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

इस भर्ती मे आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹800/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और यदि उम्मीदवार के द्वारा अपने आवेदन फॉर्म मे किसी भी तरह की त्रुटि हो जाती है तो उम्मीदवार ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करके उस त्रुटि को सुधार सकते है। और उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • पंचायत सचिव पद के लिए योग्यता : किसी भी मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूशन से बैचलर डिग्री या उसके बराबर की डिग्री। और कैंडिडेट को कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइप-राइटिंग में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइप-राइटिंग में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड आनी चाहिए।
  • नियमित आधार पर चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता पद के लिए योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सोशल साइंस या सोशियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री।
  • मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता पद के लिए योग्यता : साइकोलॉजी या सोशल वर्क में मास्टर डिग्री।
  • ऑपरेशन थियेटर सहायक पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त स्कूल एजुकेशन बोर्ड/संस्था से साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) में 50% नंबरों के साथ 10+2 होना चाहिए। और राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से OTA ट्रेनिंग कोर्स पास होना चाहिए।
  • रेडियोग्राफ़ पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड/यूनिवर्सिटी से साइंस में 10+2।
  • फार्मासिस्ट/फार्मेसी अधिकारी पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त स्कूल एजुकेशन बोर्ड से साइंस के साथ 10+2 होना चाहिए। और केंद्र/राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त किसी यूनिवर्सिटी या इंस्टिट्यूशन से फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा।
  • भाषण चिकित्सक पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से स्पीच एंड हियरिंग में B.Sc. डिग्री या इसके बराबर की डिग्री।
  • वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन/एमएलटी ग्रेड-II पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से साइंस में 10+2। और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थान से बीएससी मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी/बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी लैबोरेटरी/बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी (लैबोरेटरी)/बीएससी मेडिकल लैबोरेटरी साइंसेज/बीएससी इन मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी (लेटरल)।
  • ऑडियोमेट्रिक तकनीशियन पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से स्पीच और हियरिंग में B.Sc. डिग्री या इसके बराबर।
  • लिथो कलाकार पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10+2 या इसके बराबर। और हिमाचल प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त किसी इंस्टिट्यूशन से कम से कम तीन साल का फाइन आर्ट्स में डिप्लोमा।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग भर्ती भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार ₹10300 – ₹34800/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 10 मार्च 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 04 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के ऑनलाइन लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और अंतिम तारीख का इंतजार न करें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 10-03-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 04-04-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 04-04-2026

यह भी पढ़ें : Central Bank SO Recruitment 2026 | सेंट्रल बैंक विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती 2026

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को HPRCA Hamirpur की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top