Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

UPPCB Assistant Recruitment 2026 | सहायक पर्यावरण अभियंता एवं सहायक वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा 2026

UPPCB Assistant Recruitment 2026 | उत्तर प्रदेश सहायक पर्यावरण अभियंता एवं सहायक वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा 2026

UPPCB Assistant Recruitment 2026

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन G47295/AS Camp(110)/2026 के अनुसार सहायक पर्यावरण अभियंता एवं सहायक वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता एवं वेतनमान आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आवेदन करने मे किसी भी परेशानी न सामना न करना पढ़ें।

UPPCB Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
पद का नाम सहायक पर्यावरण अभियंता एवं सहायक वैज्ञानिक अधिकारी
पदों की संख्या 40
आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://uppcb.up.gov.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.07.2025 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान के माध्यम

UPPCB Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹2000/- रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को ₹1000/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और सभी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट प्रदान की गयी है। बाकी उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • सहायक पर्यावरण इंजीनियर (Assistant Environmental Engineer) : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग/केमिकल टेक्नोलॉजी/सिविल इंजीनियरिंग/एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या सरकार द्वारा इसके बराबर मान्यता प्राप्त कोई क्वालिफिकेशन।
  • सहायक वैज्ञानिक अधिकारी (Assistant Scientific Officer) : भारत में कानून द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान / प्राणी विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / जैव रसायन में डॉक्टरेट या पर्यावरण / प्रदूषण नियंत्रण / सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में तीन साल के अनुभव के साथ सरकार द्वारा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल-10 के अनुसार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन करने की तारीख

इस भर्ती मे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 28 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 28 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 28-02-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 28-03-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 28-03-2026

यह भी पढ़ें : MPESB Van Rakshak / Jail Prahari Bharti 2026 – एमपी वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती 10वी पास के लिए सुनहेरा मौका

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को UPPCB की आधिकारिक वैबसाइट uppcb.up.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। उसके बाद आप लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें। और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top