Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

HLL Lifecare MT Recruitment 2026 – प्रबंधन प्रशिक्षु पदों के लिए चयन वेतन ₹40,000 प्रतिमाह

HLL Lifecare MT Recruitment 2026 | एचएलएल लाइफकेयर प्रबंधन प्रशिक्षु भर्ती 2026

HLL Lifecare MT Recruitment 2026

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (HLL Lifecare Limited) ने प्रबंधन प्रशिक्षु (Management Trainees) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। साथ ही तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

HLL Lifecare MT Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड
पद का नाम प्रबंधन प्रशिक्षु
पदों की संख्या 40
आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.lifecarehll.com/

आयु सीमा और छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.02.2026 के अनुसार मानी जाएगी और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1,000/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि माध्यम से जमा कर सकते है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • इंजीनियरिंग : किसी जाने-माने इंस्टीट्यूशन से कम से कम 65% कुल मार्क्स के साथ केमिकल / मैकेनिकल / मेक्ट्रोनिक्स / बायोमेडिकल / इंस्ट्रूमेंटेशन / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / सिविल / इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी / कंप्यूटर साइंस में फुल-टाइम बी.ई. / बी.टेक।
  • फार्मा : किसी जाने-माने इंस्टिट्यूशन से कम से कम 65% कुल मार्क्स के साथ फुल-टाइम बी.फार्मा।
  • विपणन : किसी जानी-मानी यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से कम से कम 65% कुल मार्क्स के साथ फुल-टाइम MBA (मार्केटिंग) / MBA (डिजिटल मार्केटिंग) / 2 साल का PGDBM (मार्केटिंग) (MBA के बराबर) / MIB / MPIB।
  • मानव संसाधन : जाने-माने इंस्टीट्यूशन से कम से कम 65% कुल मार्क्स के साथ फुल-टाइम MBA (HR) / MSW (PM&IR) / 2-साल का PGDPM (MBA के बराबर) / MA (PM&IR) / MHRM। LLB की एक्स्ट्रा क्वालिफिकेशन भी ज़रूरी है।
  • सामाजिक कार्य : जाने-माने इंस्टीट्यूशन से कम से कम 65% कुल मार्क्स के साथ फुल-टाइम MSW (मेडिकल और साइकियाट्री)।
  • डेटा विश्लेषण : जाने-माने इंस्टीट्यूशन से कम से कम 65% कुल मार्क्स के साथ फुल टाइम MBA (डेटा एनालिटिक्स) के साथ BE / B.Tech / BSc (मैथमेटिक्स/स्टैटिस्टिक्स)।
  • अस्पताल प्रबंधन : साइंस में UG के साथ जाने-माने इंस्टीट्यूशन से कम से कम 65% कुल मार्क्स के साथ फुल-टाइम MBA (हॉस्पिटल मैनेजमेंट) होना चाहिए।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर Management Trainees पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹40,000 – ₹1,40,000/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 18 फरवरी 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 18-02-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 10-03-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 10-03-2026

यह भी पढ़ें :NBCC Manager/Jr. Engineer Recruitment 2026 | एनबीसीसी प्रबंधक / जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को HLL Lifecare की आधिकारिक वैबसाइट www.lifecarehll.com के कैरियर भाग मे जाकर अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद आप लॉगिन कर लें। और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top