HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 | हिमाचल प्रदेश सहायक स्टाफ नर्स भर्ती 2026

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 03/2026 के अनुसार सहायक स्टाफ नर्स (Assistant Staff Nurse) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
HPRCA Assistant Staff Nurse Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग |
| पद का नाम | सहायक स्टाफ नर्स |
| पदों की संख्या | 390 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://hprca.hp.gov.in/ |
आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का माध्यम
हिमाचल प्रदेश सहायक स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹800/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को भी ₹800/- रूपये आवेदन शुल्क ही जमा करना होगा। और यदि उम्मीदवार से अपने आवेदन फॉर्म मे किसी प्रकार की गलती हो जाती है तो उम्मीदवार ₹100/- रूपये संसोधन शुल्क जमा कर उस गलती को सुधार सकते है।
उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म के शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आप को वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से 50% अंकों के साथ B.SC. नर्सिंग/50% अंकों के साथ GNM (A ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा)।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर HPRCA Assistant Staff Nurse पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹25,000/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 12 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 05 मार्च 2026 से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 12-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 05-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 05-03-2026 |
यह भी देखें : IOCL Mathura Refinery Apprentice Recruitment 2026 – इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी मे 1 वर्ष का अप्रेंटिस प्रशिक्षण
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को HPRCA की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

