JKSSB Sub Inspector Recruitment 2026 | जम्मू और कश्मीर अवर निरीक्षक भर्ती 2026

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) के द्वारा जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन नंबर 11/2025 के माध्यम से अवर निरीक्षक (Sub Inspector) पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को आप Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
JKSSB SI Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड |
| पद का नाम | अवर निरीक्षक |
| पदों की संख्या | 83 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://jkssb.nic.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹700/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को ₹600/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा मे छूट
जम्मू और कश्मीर सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर रहें उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- 4 साल की डिग्री जैसे बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी संबन्धित विषय मे।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹35,700 – ₹1,13,100/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 04 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 05 मार्च 2026 से पहले-पहले तक आप आवेदन कर सकते है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 04-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 05-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 05-03-2026 |
यह भी पढ़ें : BPSSC Bihar Assistant Sub Inspector Recruitment 2026 – बिहार सहायक सब इंस्पेक्टर भर्ती वेतनमान लेवल-5
आवेदन फॉर्म कैसे भरें
आवेदन करने के लिए आपको JKSSB की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

