Bihar BPSC Auditor Recruitment 2026 | बिहार लोक सेवा आयोग ऑडिटर भर्ती 2026

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन 09/2026 के अनुसार ऑडिटर (Auditor) के पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
BPSC Auditor Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | बिहार लोक सेवा आयोग |
| पद का नाम | ऑडिटर |
| पदों की संख्या | 102 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 26 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://bpsc.bihar.gov.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। साथ ही उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक शुल्क ₹200/- रूपये भी जमा करना होगा। इस शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छुट
बिहार लोक सेवा आयोग ऑडिटर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.08.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- वाणिज्य, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी अथवा गणित में से किसी एक विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (आनर्स डिग्री धारक सहित पास कोर्स) एवं इसके अतिरिक्त एमबीए वित्त, सी.ए. आई.सी.डबल्यू.ए. और सी.एस. डिग्री धारी भी इस पद के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹5200 – ₹20200/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
BPSC Auditor पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 05 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 26 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना पत्र दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले तक आप आवेदन कर सकते है। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 05-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 26-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 26-02-2026 |
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को BPSC की आधिकारिक वैबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाना होगा। उसके बाद आप अपना पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के दिये गए माध्यम से जमा कर दें। अपना फोटो, सिग्नेचर एवं योग्यता से जुड़े सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें। और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

