Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

NIT Calicut Apprentice Recruitment 2026 – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कालीकट अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू

NIT Calicut Apprentice Recruitment 2026 | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कालीकट अप्रेंटिस भर्ती 2026

NIT Calicut Apprentice Recruitment 2026

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट (NIT Calicut) के द्वारा जारी किए जाने वाले भर्ती के अधिसूचना पत्र नंबर NITC/CCESD/NATS/AT/2026/001 के अनुसार एनआईटी कालीकट ने वर्ष 2026-27 के लिए NITC में अप्रेंटिस ट्रेनी (ग्रेजुएट, डिप्लोमा, ITI ट्रेड) की भर्ती के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

NIT Calicut Apprentice Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट
पद का नाम अप्रेंटिस
पदों की संख्या 50
आवेदन की अंतिम तिथि 09 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://nitc.ac.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु पदों के अनुसार अधिकतम आयु 28-33 वर्ष रखी गयी है और आयु को 09.02.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क

NIT Calicut Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन फॉर्म निशुल्क है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस ट्रेनी पद के लिए योग्यता : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड में आईटीआई।
  • डिप्लोमा अपरेंटिस ट्रेनी पद के लिए योग्यता : किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबन्धित ट्रेड मे डिप्लोमा।
  • ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी पद के लिए योग्यता : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय मे स्नातक की डिग्री।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

  • आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस ट्रेनी : ₹11,000/- प्रतिमाह
  • डिप्लोमा अपरेंटिस ट्रेनी पद के लिए योग्यता : ₹12,500/- प्रतिमाह
  • ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी पद के लिए योग्यता : ₹15,000/- प्रतिमाह

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 24 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 09 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 24-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 09-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 09-02-2026

यह भी पढ़ें : BEL Apprentice Recruitment 2026 | भारत इलेक्ट्रॉनिक्स अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती जाने पूरी जानकारी

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए आपको NIT Calicut की आधिकारिक वैबसाइट https://nitc.ac.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी को दर्ज करना होगा। और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें ट्रेड अपरेंटिस || डिप्लोमा/ग्रेजुएट अपरेंटिस
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top