MPBDC Assistant Manager Recruitment 2026 | एमपी भवन विकास निगम सहायक प्रबंधक भर्ती 2026

मध्य प्रदेश भवन विकास निगम (MPBDC) ने अपने अधिसूचना पत्र के माध्यम से असिस्टेंट जनरल मैनेजर सिविल, मैनेजर सिविल और असिस्टेंट मैनेजर सिविल/इलेक्ट्रिकल (Assistant Manager) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
MPBDC Assistant Manager Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | मध्य प्रदेश भवन विकास निगम |
| पद का नाम | असिस्टेंट जनरल मैनेजर सिविल, मैनेजर सिविल और असिस्टेंट मैनेजर सिविल/इलेक्ट्रिकल |
| पदों की संख्या | 15 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://mpbdc.mp.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष रखी गयी है और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
एमपी भवन विकास निगम सहायक प्रबंधक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹295/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जिसे उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन के माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। शुल्क भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना न भूलें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- सहायक महाप्रबंधक (सिविल) पदों के लिए योग्यता : सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम / पार्ट टाइम बी.ई. / बी.टेक. डिग्री, जिसमें कुल 65% मार्क्स हों।
- प्रबंधक (सिविल/तकनीकी) पदों के लिए योग्यता : सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम / पार्ट टाइम बी.ई. / बी.टेक. डिग्री, जिसमें कुल 65% मार्क्स हों।
- सहायक प्रबंधक (सिविल) पदों के लिए योग्यता : सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम / पार्ट टाइम बी.ई. / बी.टेक. डिग्री, जिसमें कुल 65% मार्क्स हों।
- सहायक प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) पदों के लिए योग्यता : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम / पार्ट टाइम बी.ई. / बी.टेक. डिग्री, जिसमें कुल 65% मार्क्स हों।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
MPBDC Assistant Manager के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹15,600 – ₹39,100/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 22 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 21 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करते हुए उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 22-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 21-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 21-02-2026 |
यह भी पढ़ें : MP NHM Nutrition Coordinator Recruitment 2026 | एमपी जिला पोषण समन्वयक पद भर्ती देखें सभी जानकारी
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आपको MP Online Iforms की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

