MP NHM Nutrition Coordinator Recruitment 202 | एमपी एनएचएम पोषण समन्वयक भर्ती 2026

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (MP NHM) की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन के अनुसार जिला पोषण समन्वयक पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती मे सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। और आवेदन करने के लिए सभी जरूरी जानकारी जैसे तारीख, आयु, शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को पढ़ना न भूलें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
MP NHM Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश |
| पद का नाम | जिला पोषण समन्वयक |
| पदों की संख्या | 52 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | http://www.nhmmp.gov.in/ |
आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा मे छूट
एमपी एनएचएम पोषण समन्वयक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है और आयु को 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को MP Online द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क को जमा करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- BDS/BHMS/BAMS/BUMS के साथ पब्लिक हेल्थ/हेल्थ मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूशन से पब्लिक हेल्थ/हेल्थ मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा।
- पत्राचार/डिस्टेंस लर्निंग/ओपन यूनिवर्सिटी मोड से प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा पर विचार नहीं किया जाएगा या उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- सरकारी विभागों या सरकार समर्थित संगठनों या स्वास्थ्य और पोषण क्षेत्र में काम करने वाले प्राइवेट संगठनों में कम से कम 3 साल का क्वालिफिकेशन के बाद का अनुभव, जिसमें कम्युनिटी हेल्थ प्रोग्राम के मैनेजमेंट/कोऑर्डिनेशन या कम्युनिटी मोबिलाइजेशन या हेल्थ और न्यूट्रिशन सेक्टर में संबंधित फील्ड एक्टिविटीज़ शामिल हों।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर MP NHM Nutrition Coordinator पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹36200/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 22 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 05 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना की सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें। जिससे की आपसे ये अवसर न छूटे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 22-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 05-01-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 05-01-2026 |
यह भी पढ़ें : MP NHM APM/PHM Vacancy 2026 | एमपी असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर और पब्लिक हेल्थ मैनेजर पदों के लिए भर्ती
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आपको एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वैबसाइट Iforms पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

