Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Central Bank Exchange Officer Recruitment 2026 | सेंट्रल बैंक एक्सचेंज ऑफिसर भर्ती 2026

Central Bank Exchange Officer Recruitment 2026 | सेंट्रल बैंक एक्सचेंज ऑफिसर भर्ती 2026

Central Bank Exchange Officer Recruitment 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र के अनुसार स्पेशलिस्ट कैटेगरी में रेगुलर बेसिस पर स्केल III में फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर और स्केल I में मार्केटिंग ऑफिसर (Exchange Officer) की भर्ती के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए सभी जरूरी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

Central Bank Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
पद का नाम एक्सचेंज ऑफिसर
पदों की संख्या 350
आवेदन की अंतिम तिथि 03 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.centralbank.bank.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार मानी जाएगी साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

Central Bank Exchange Officer के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹850/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को ₹175/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन के माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क आपको वापस नहीं किया जाएगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE)/यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) से अप्रूव्ड यूनिवर्सिटी/कॉलेज से किसी भी डिसिप्लिन में फुल टाइम ग्रेजुएशन। जिन कैंडिडेट्स के पास प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन CFA/CA संबंधित स्ट्रीम में MBA होगा उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों (SCBs) में ऑफिसर के तौर पर कम से कम 5 साल का अनुभव, जिसमें से तीन साल ट्रेड फाइनेंस / फॉरेक्स ऑपरेशंस/IBU-गिफ्ट सिटी में होना ज़रूरी है और अभी फॉरेक्स डोमेन में काम कर रहे हों, अधिमानतः सेल्स/बिजनेस डेवलपमेंट में। (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFCs) / रीजनल रूरल बैंक (RRBs) / कोऑपरेटिव बैंक/इंश्योरेंस सेक्टर के उम्मीदवार, चाहे रेगुलर हों या पार्ट टाइम, योग्य नहीं होंगे)

वेतनमान एवं अन्य लाभ

इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹48480 – ₹70000/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

सेंट्रल बैंक एक्सचेंज ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 20 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 03 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 20-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 03-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 03-02-2026

यह भी पढ़ें : Exim Bank Deputy Manager Recruitment 2026 | इंडिया एक्जिम बैंक उप प्रबंधक भर्ती 2026

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को Central Bank of India की आधिकारिक वैबसाइट के कैरियर भाग मे जाकर अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने पर आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे आपका फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top