Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

BOM Apprentice Recruitment 2026 | बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपरेंटिस भर्ती 2026

Bank of Maharasthra BOM Apprentice Recruitment 2026 | बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपरेंटिस भर्ती 2026

BOM Apprentice Recruitment 2026

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) की तरफ से जारी होने वाले शॉर्ट नोटिफ़िकेशन के अनुसार अपरेंटिस (Apprentice) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है। साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, आयु, शुल्क, योग्यता, वेतन आदि को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले नोटिफ़िकेशन को पढ़ना न भूलें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

BOM Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड बैंक ऑफ महाराष्ट्र
पद का नाम अपरेंटिस
पदों की संख्या 600
आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट bankofmaharashtra.bank.in

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपरेंटिस भर्ती मे आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹150/- रूपये शुल्क को जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन फॉर्म के शुल्क को जमा करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन के माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यमों से जमा कर सकते है। आपका भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती मे आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना एवं अभ्यर्थी को स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना और बोलने) का ज्ञान होना चाहिए।

स्टाइपेंड

  • ट्रेनिंग के 1 साल की अवधि के लिए ट्रेनी हर महीने 9000/- रुपये के स्टाइपेंड के हकदार हैं। ट्रेनी किसी अन्य भत्ते/लाभ के हकदार नहीं होंगे।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 15 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25 जनवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे यदि किसी उम्मीदवार ने किसी और माध्यम से आवेदन फॉर्म को भेजा तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 15-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 25-01-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 25-01-2026

यह भी पढ़ें : Rajasthan RSSB Clerk/Junior Assistant Recruitment 2026 | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भर्ती 2026

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें

आवेदन करने के लिए आपको BOM की आधिकारिक वैबसाइट https://bankofmaharashtra.bank.in/current-openings पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top