MP Apex Bank Officer Recruitment 2026 | एमपी एपेक्स बैंक अधिकारी भर्ती 2026

एम.पी.राज्य सहकारी बैंक (MP Apex Bank) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र के अनुसार अधिकारी (Officer Grade-I, II) के रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको फॉर्म भरने मे किसी भी तरह की परेशानी न आए।
MP Apex Bank Officer Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | एम.पी.राज्य सहकारी बैंक |
| पद का नाम | अधिकारी ग्रेड-I, II |
| पदों की संख्या | 313 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://apexbankmp.bank.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गयी है जिसे दिनांक 30.11.2025 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
एमपी एपेक्स बैंक अधिकारी भर्ती 2026 मे आवेदन करने के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹800/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- कंप्यूटर प्रोग्रामर (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड-2) : किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BE/B.Tech. (कंप्यूटर साइंस/IT)/B.Tech. (कंप्यूटर साइंस/IT)/M.Sc. कंप्यूटर साइंस/IT, MCA।
- वित्तीय विश्लेषक (वरिष्ठ प्रबंधन ग्रेड-2) : किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फर्स्ट क्लास ग्रेजुएशन/सेकंड क्लास पोस्ट ग्रेजुएशन/MBA/CA/ICWA।
- आंतरिक लेखा परीक्षक (वरिष्ठ प्रबंधन ग्रेड-2) : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फर्स्ट क्लास ग्रेजुएट/सेकंड क्लास पोस्ट ग्रेजुएट/MBA/CA/ICWA
- शाखा प्रबंधक (मध्यम प्रबंधन ग्रेड-1) : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फर्स्ट क्लास ग्रेजुएट/सेकंड क्लास पोस्ट ग्रेजुएट/एमबीए।
- कंप्यूटर प्रोग्रामर-2 (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड-2) : BE/B.Tech. (कंप्यूटर साइंस/IT)/ B.Sc. (जिसमें IT/CS एक विषय हो)/M.Sc. (कंप्यूटर साइंस/IT)/ MCA किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से।
- अकाउंटेंट (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड-2) : किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फर्स्ट क्लास ग्रेजुएशन/सेकंड क्लास पोस्ट ग्रेजुएशन/एमबीए।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार ₹32800 – ₹177500/- का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 06 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 05 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और ध्यान रखें की आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 06-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 05-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 05-02-2026 |
यह भी पढ़ें : MP Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026 | एमपी एपेक्स बैंक कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2026
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आपको MP Apex Bank की आधिकारिक वैबसाइट https://apexbankmp.bank.in/ पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप इस भर्ती के अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और फिर अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता से जुड़ी सभी जानकारी, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

