RSSB Female Supervisor Recruitment 2026 | आरएसएसबी राजस्थान पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 02/2026 के माध्यम से पर्यवेक्षक महिला (Female Supervisor) के रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन कैसे करें, आवेदन शुल्क, आयु, योग्यता, आवेदन तारीख आदि को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को पढ़ना न भूलें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी परेशानी का सामना न करना पढ़ें।
RSSB Female Supervisor Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
| पद का नाम | पर्यवेक्षक महिला |
| पदों की संख्या | 72 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों को ₹600/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि राजस्थान राज्य के मूल निवासी उम्मीदवार जैसे अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹400/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन के माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
राजस्थान पर्यवेक्षक महिला भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2027 के अनुसार मानी जाएगी। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक।
- कंप्यूटर शिक्षा में निम्नलिखित या उससे अधिक योग्यता होनी चाहिए।
- भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के नियंत्रण में DOEACC द्वारा संचालित O या उच्च स्तरीय सर्टिफिकेट कोर्स।
- NIELIT, नई दिल्ली द्वारा कंप्यूटर कॉन्सेप्ट पर सर्टिफिकेट कोर्स या नेशनल/स्टेट काउंसिल या वोकेशनल ट्रेनिंग स्कीम के तहत आयोजित कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA)/डेटा प्रिपरेशन और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर (DPCS) सर्टिफिकेट।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान के रूप मे लेवल-7 का प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
RSSB Female Supervisor के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ 07 जनवरी 2026 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 05 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और ध्यान रखें की आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 07-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 05-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 05-02-2026 |
| परीक्षा की तारीख | 18-06-2026 |
यह भी पढ़ें : JSSC Assistant Teacher Recruitment 2026 | झारखंड विशेष शिक्षा सहायक भर्ती 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को RSSB की आधिकारिक वैबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा जिसके बाद उम्मीदवार को अपना एक बार पंजीकरण (OTR) करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें जिसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

