CSIR NML MTS Vacancy 2026 | सीएसआईआर एनएमएल एमटीएस भर्ती 2026

सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 10/2025 के अनुसार मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
CSIR NML MTS Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला |
| पद का नाम | मल्टी टास्किंग स्टाफ |
| पदों की संख्या | 22 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 06 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://nml.res.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 06.02.2026 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट और सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान करने का माध्यम
CSIR Vacancy 2026 – के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को ₹500/- आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है इन उम्मीदवारों को शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वी पास होने के साथ संबधित विषय मे आईटीआई होना अनिवार्य है।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹18,000 – ₹56,900/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
सीएसआईआर एनएमएल एमटीएस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 05 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 06 फरवरी 2026 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना की सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 05-01-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 06-02-2025 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 06-02-2025 |
यह भी पढ़ें : SJVN Apprentice Recruitment 2026 | एसजेवीएन अपरेंटिस भर्ती 2026
ऑनलाइन आवेदन कैसे भरें
आवेदन करने के लिए आपको CSIR की आधिकारिक वैबसाइट nml.res.in पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आपको कैरियर के भाग मे जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आपको अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें फिर आपको अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करना होगा और फिर अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे आपका फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

