BTSC Bihar – बिहार पंप ऑपरेटर भर्ती 2025 | BTSC Bihar Pump Operator Recruitment 2025
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 32/2025 के अनुसार पंप ऑपरेटर के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों से आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु आदि जानकारी को नीचे इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
BTSC भर्ती 2025 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | बिहार तकनीकी सेवा आयोग |
| पद का नाम | पंप ऑपरेटर |
| पदों की संख्या | 191 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 12 जनवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://btsc.bihar.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.08.2025 के अनुसार मानी जाएगी और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के आने वाले उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान करने का माध्यम
बिहार पंप ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसमे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क आपको जमा करने के बाद वापस नहीं किया जाएगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त बोर्ड / समकक्ष संस्थान से मैट्रिक 10वी उत्तीर्ण साथ ही किसी मान्यता प्राप्त ओधोगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई से मशीनिस्ट अथवा फिटर ट्रेड की परीक्षा उत्तीर्ण।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
BTSC Bihar – बिहार पंप ऑपरेटर भर्ती 2025 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सातवें वेतन के अनुसार वेतन स्तर-2 के अनुसार वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 12 दिसम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें। उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 12-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 12-01-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 12-01-2026 |
यह भी पढ़ें : BDL -भारत डायनेमिक्स लिमिटेड प्रबंधन प्रशिक्षु भर्ती 2025 | 40,000 प्रतिमाह वेतन के साथ भर्ती शुरू जाने सभी जानकारी
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आपको BTSC की आधिकारिक वैबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप भर्ती के भाग मे जाए और उसके बाद अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और फिर आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

