नैनीताल बैंक भर्ती 2026 | Nainital Bank Recruitment 2026
नैनीताल बैंक की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना के माध्यम से Nainital Bank ने बैंक में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA), प्रोबेशनरी ऑफिसर (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) ग्रेड/स्केल-I और स्पेशलिस्ट ऑफिसर ग्रेड/स्केल-II के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक बैंक की आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी नीचे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को जरूर पढ़ें।
नैनीताल बैंक भर्ती 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | नैनीताल बैंक |
| पद का नाम | प्रोबेशनरी ऑफिसर, जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट |
| पदों की संख्या | 185 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 01 जनवरी 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.nainitalbank.bank.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान करने का माध्यम
ग्राहक सेवा सहयोगी (सीएसए) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अधिकारी स्केल I, II पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1500 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन के माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है यह आयु पदों के अनुसार भिन्न है। जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है। और उम्मीदवार की आयु दिनांक 30.11.2025 तक पूर्ण हो चुकी हो। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी मान्यता प्राप्त स्ट्रीम में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन परीक्षा में न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। कंप्यूटर स्किल्स में दक्षता और हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं का ज्ञान रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या AICTE से अप्रूव्ड इंस्टीट्यूट से कम से कम 60% अंकों के साथ MBA (फाइनेंस) की फुल टाइम/रेगुलर डिग्री या (मैथमेटिक्स/स्टैटिस्टिक्स/इकोनोमेट्रिक्स) में मास्टर डिग्री। उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास IIBF से ‘रिस्क इन फाइनेंशियल सर्विसेज’/ NIBM से ‘इंटीग्रेटेड रिस्क मैनेजमेंट’/ GARP- FRM-I या II/ चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का सर्टिफिकेशन हो।
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री या इसके समकक्ष, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक हों।
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को दिये जाने वाला वेतनमान
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर प्रोबेशनरी ऑफिसर, जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट आदि पदों के लिए जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हे प्रतिमाह ₹24,050 – ₹93,960/- का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीखें
इस भर्ती के लिए अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 12 दिसम्बर 2025 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 01 जनवरी 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 12-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 01-01-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 01-01-2026 |
यह भी पढ़ें : बंबई उच्च न्यायालय भर्ती 2025 | क्लर्क, चपरासी, स्टेनोग्राफर और ड्राइवर सहित कई पदों के लिए भर्तियाँ
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आप नैनीताल बैंक की आधिकारिक वैबसाइट www.nainitalbank.bank.in के कैरियर भाग मे जाये और उसके बाद अपना पंजीकरण करें। उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता से जुड़ी सभी जानकारी, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज करने के बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

