Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

GPRB गुजरात पुलिस भर्ती 2025 | 13591 बम्पर सरकारी नौकरी करें ऑनलाइन आवेदन ओजस गुजरात

GPRB गुजरात पुलिस भर्ती 2025 | Gujarat Police Recruitment 2025

गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (GPRB) की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन के माध्यम से पुलिस के रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु ऑनलाइन के माध्यम से भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आयु, शुल्क, योग्यता और वेतनमान आदि जानकारी को नीचे इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

गुजरात पुलिस भर्ती 2025 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड
पद का नाम पुलिस
पदों की संख्या 13591
आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://police.gujarat.gov.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले पीएसआई कैडर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और कांस्टेबल लोकरक्षक कैडर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को भी 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और यदि उम्मीदवार दोनों पदों के लिए आवेदन कर रहें है तो उम्मीदवारों को 200 रूपये शुल्क को जमा करना होगा। और आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है इन अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है।

उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट आदि माध्यमों से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

पीएसआई कैडर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होना चाहिए और कांस्टेबल लोकरक्षक कैडर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गयी है। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट प्रदान की जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • पीएसआई कैडर पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या डीम्ड यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
  • कांस्टेबल लोकरक्षक कैडर पदों के लिए योग्यता : कैंडिडेट्स को हायर सेकेंडरी (10+2/HSC) या गुजरात सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

वेतनमान और चयनित उम्मीदवारों के लिए अन्य लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹49,600 का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे। जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन फॉर्म भरने की तारीखें

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 03 दिसम्बर 2025 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 23 दिसम्बर 2025 से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। और शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख 26 दिसम्बर 2025 है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 03-12-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 23-12-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 26-12-2025

यह भी पढ़ें : HPCRA हिमाचल प्रदेश भर्ती 2025 | कई पदों के लिए भर्ती 12वी पास कर सकते है आवेदन

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट police.gujarat.gov.in पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपनी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top