Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

RRC Railway NR Apprentice Recruitment 2025

RRC Railway NR Apprentice Recruitment 2025 | उत्तरी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025

RRC Railway NR Apprentice Recruitment 2025
RRC Railway NR Apprentice Recruitment 2025

उत्तरी रेलवे (RRC/NR) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर RRC/NR/06/2024/Act.Apprentice के अनुसार अप्रेंटिस (Apprentice) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

RRC NR Vacancy 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Railway Recruitment Cell, Northern Railway
पद का नाम Apprentice
पदों की संख्या 4116
आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://rrcnr.org/

आयु सीमा एवं छूट – Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 24.12.2025 के अनुसार मानी जाएगी और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 15 वर्ष
अधिकतम आयु 24 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 24.12.2025

आवेदन शुल्क – Application Fees

उत्तरी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 100 रूपये आवेदन शुल्क को जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। इन श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगी।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) ₹100/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹0/-
महिला ₹0/-

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria

  • 10वीं (हाई स्कूल) परीक्षा 50% अंकों के साथ पास की हो और संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट हो।

आवेदन करने से पहले आप अपनी न्यूनतम योग्यता को जरूर देख लें यदि किसी भी उम्मीदवार ने अपने आवेदन फॉर्म मे किसी भी तरह की गलत जानकारी को दर्ज किया है या आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य नहीं पाया जाता है तो उस उम्मीदवार की उम्मीदवारी को रद्द कर दी जाएगी।

प्रशिक्षण और वजीफा – (Training & Stipend)

तय ट्रेड में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग शुरू होने से पहले, चुने गए कैंडिडेट को अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग का कॉन्ट्रैक्ट करना होगा जैसा लागू हो। अगर चुना गया कैंडिडेट नाबालिग है तो उसके गार्जियन को एम्प्लॉयर के साथ अप्रेंटिसशिप का कॉन्ट्रैक्ट करना होगा।

आवेदन करने की तारीख – Application Dates

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 25 नवम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 24 दिसम्बर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और तरीके से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 25-11-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 24-12-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 24-12-2025

यह भी पढ़ें : GSSSB Accountant/Auditor Recruitment 2025

आवेदन कैसे करें – How to Apply

आवेदन करने के लिए आपको RRC NR की आधिकारिक वैबसाइट https://rrcnr.org/ पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप सबसे पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें उसके बाद अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करने के बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top