Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

NABARD Assistant Manager Recruitment 2025

NABARD Assistant Manager Recruitment 2025 | नाबार्ड सहायक प्रबंधक भर्ती 2025

NABARD Assistant Manager Recruitment 2025
NABARD Assistant Manager Recruitment 2025

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 05/ Grade A /2025-26 के अनुसार सहायक प्रबंधक (Assistant Manager in Grade-A) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान आदि को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

NABARD Recruitment 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड National Bank for Agriculture and Rural Development (NABARD)
पद का नाम Assistant Manager
पदों की संख्या 91
आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट www.nabard.org

आयु सीमा एवं छूट – Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गयी है। और आयु को दिनांक 01.07.2025 के अनुसार मानी जाएगी। साथ ही आवेदन करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट दी जाएगी और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट प्रदान की जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 21 वर्ष
अधिकतम आयु 30 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.07.2025

आवेदन शुल्क एवं भुगतान का तरीका – Application Fees

नाबार्ड सहायक प्रबंधक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 800 रूपये आवेदन शुल्क को जमा करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को वापस नहीं किया जाएगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) ₹800/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹150/-

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 50% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री।

आवेदन करने से पहले योग्यता संबंधी सभी जानकारी को आप अधिसूचना मे जरूर पढ़ें यदि किसी अभ्यर्थी ने अपने आवेदन फॉर्म मे किसी भी तरह की गलत जानकारी को दर्ज किया है या आवेदन करने के बाद उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य नहीं पाया जाता है तो उम्मीदवार अभ्यर्थी की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा।

वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale

इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान रु44500 – रु89150 प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थी को महंगाई भत्ता, स्थानीय प्रतिपूरक भत्ता, मकान किराया भत्ता और ग्रेड भत्ते के पात्र होंगे। वर्तमान में, प्रारंभिक मासिक सकल परिलब्धियाँ भी दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन करने की तारीख – Application Dates

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 08 नवम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 नवम्बर 2025 से पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन फॉर्म को भर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही किया जा सकता है किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 08-11-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 30-11-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 30-11-2025
संसोधन की अंतिम तारीख 20-12-2025
परीक्षा की तारीख 25-01-2026

यह भी पढ़ें : MRCMPU Assistant Recruitment 2025

आवेदन कैसे करें – How to Apply

आवेदन करने के लिए आपको NABARD की आधिकारिक वैबसाइट www.nabard.org पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप Recruitment के भाग मे जाये और अपना पंजीकरण करें उसके बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top