AIIMS Gorakhpur Non Faculty Recruitment 2025 | एम्स गोरखपुर नॉन फैकल्टी भर्ती 2025
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर (AIIMS Gorakhpur) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र AIIMS/GKP/RECT/Non-faculty/2025-26/314 के अनुसार Non Faculty के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, आयु, योग्यता एवं वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती का नोटिफ़िकेशन जरूर पढ़ लें।
AIIMS Gorakhpur Recruitment 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | All India Institute of Medical Sciences, Gorakhpur |
| पद का नाम | Non Faculty |
| पदों की संख्या | 69 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 नवम्बर 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://aiimsgorakhpur.edu.in/ |
आयु सीमा एवं छूट – Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष पदों के अनुसार रखी गयी है। साथ ही आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क – Application Fees
एम्स गोरखपुर नॉन फैकल्टी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1770 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 1416 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकता है। भुगतान हो जाने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
| श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
| सामान्य / पिछड़ा वर्ग (UR/OBC) | ₹1770/- |
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹1416/- |
| दिव्यांग | ₹0/- |
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria
| पद का नाम | योग्यता |
| Tutor/ Clinical Instructor | किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बी.एससी. (नर्सिंग) की डिग्री। |
| Assistant Administrative Officer | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या इसके समकक्ष। |
| Junior Accounts Officer | वाणिज्य में स्नातक. |
| Store Keeper | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से डिग्री; |
| Jr. Physiotherapist | विज्ञान में 10+2 (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) |
| Technical Assistant (ENT) | किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से वाणी एवं श्रवण में बी.एससी. डिग्री। |
| Optometrist | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से नेत्र तकनीक में बी.एससी. या समकक्ष डिग्री और संबंधित क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव। |
| Technician (Radiology) | किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से रेडियोग्राफी में बी.एससी. (ऑनर्स) (3 वर्षीय पाठ्यक्रम) |
| Technician (Radiotherapy) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से रेडियोथेरेपी/रेडियोलॉजी में बी.एससी. (ऑनर्स) (3 वर्षीय पाठ्यक्रम)। |
| Operation Theatre Assistant | बी.एससी. या विज्ञान विषय में 10+2 और निम्नलिखित क्षेत्रों में 5 वर्ष का अनुभव |
| Junior Medical Lab Technologist | विज्ञान विषयों (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी) के साथ 10+2 और किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी में 2 वर्ष का नियमित डिप्लोमा, साथ ही न्यूनतम 100 बिस्तरों वाले अस्पताल से संबद्ध प्रयोगशाला में एक वर्ष का प्रासंगिक अनुभव। |
| Pharmacist | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा |
| Medical Record Technician | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बीएससी (मेडिकल रिकॉर्ड्स) या 10+2 (विज्ञान) के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से मेडिकल रिकॉर्ड कीपिंग में कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स और अस्पताल सेटअप में मेडिकल रिकॉर्ड कीपिंग में 2 साल का अनुभव। |
| Mortuary Attendant | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन। |
वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale
इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान लेवल 01 से 10 का प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख – Application Dates
AIIMS Gorakhpur Vacancy 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 01 नवम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवम्बर 2025 से पहले तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 01-11-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 30-11-2025 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 30-11-2025 |
यह भी पढ़ें : Goa University LDC/Driver Recruitment 2025
आवेदन कैसे करें – How to Apply
आवेदन करने के लिए आपको AIIMS Gorakhpur की आधिकारिक वैबसाइट के Recruitment भाग मे जाना होगा। उसके बाद आप Apply Online पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
