MPESB Group-2 / Sub Group-3 Recruitment 2025 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल की तरफ से जारी हुआ भर्ती का नोटिफ़िकेशन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र के अनुसार समूह-2 / उप समूह-3 (Group-2 / Sub Group-3) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। आप इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, आयु, योग्यता एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन को जरूर पढ़ें।
MPESB Recruitment 2025 : का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
विवरण | जानकारी |
भर्ती बोर्ड | MP Employees Selection Board (MPESB) |
पद का नाम | Group-2 / Sub Group-3 |
पदों की संख्या | 454 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 12 नवम्बर 2025 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वैबसाइट | esb.mp.gov.in |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट : Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष दिनांक 01.01.2025 के अनुसार होना चाहिए साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी। आयु मे छूट से जुड़ी सभी जानकारी को आप नोटिफ़िकेशन मे देख सकते है।
आयु सीमा | |
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 40 वर्ष |
आयु की गणना दिनांक | 01.01.2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क : Application Fees
MPESB Vacancy 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी अभ्यर्थी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना न भूलें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) | ₹500/- |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹250/- |
दिव्यांग (PwD) | ₹250/- |
शैक्षणिक योग्यता : Eligibility Criteria
पद का नाम | योग्यता |
सहायक अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिक) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग विषय (सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल) में डिग्री। |
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी | भौतिकी विषय के साथ स्नातक की डिग्री अथवा बी.ई. डिग्री। |
निरीक्षक (बाट एवं माप) | भौतिकी विषय के साथ विज्ञान में स्नातक की डिग्री, या इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा। |
स्वच्छता निरीक्षक | किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्वच्छता में डिप्लोमा के साथ बीएससी की डिग्री। |
प्रयोगशाला सहायक/रसायनज्ञ | रसायन विज्ञान या प्रासंगिक विषय के साथ बी.एससी. डिग्री। |
मत्स्य निरीक्षक | जीव विज्ञान या मत्स्य विज्ञान में स्नातक की डिग्री। |
कनिष्ठ रेशम निरीक्षक/क्षेत्र अधिकारी | जीव विज्ञान या कृषि विज्ञान में स्नातक की डिग्री। |
डाटा प्रविष्टि संचालक | बीसीए/बीएससी (कम्प्यूटर साइंस) या 50% अंकों के साथ पीजीडीसीए के साथ स्नातक की डिग्री। |
जैव चिकित्सा अभियंता | बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. तथा 300 बिस्तरों वाले अस्पताल में 1 वर्ष का अनुभव। |
व्यावसायिक चिकित्सक | मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल से वैध पंजीकरण के साथ व्यावसायिक चिकित्सा में डिग्री। |
प्रबंधक | आहार विज्ञान/खाद्य एवं पोषण विषय के साथ गृह विज्ञान में बी.एस.सी.। |
वेतनमान एवं अन्य लाभ : Pay Scale
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर समूह-2 / उप समूह-3 भर्ती 2025 के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप मे ₹25,300 – ₹1,77,500 का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख : Application Dates
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 29 अक्टूबर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2025 से पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। यदि आप अधिसूचना मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन फॉर्म भरने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन भेजने पर आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 29-10-2025 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 12-11-2025 |
शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 12-11-2025 |
संसोधन की अंतिम तारीख | 17-11-2025 |
परीक्षा की तारीख | 13-12-2025 |
Read Also : Madhya Pradesh MPPGCL Various Vacancies 2025
आवेदन कैसे करें : How to Apply
आवेदन करने के लिए आपको MPESB की आधिकारिक वैबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद अपनी भाषा को चुने और उसके बाद Apply Online पर क्लिक कर अपनी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें उसके बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को बिना किसी भी गलती के दर्ज करें। और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
Leave a Comment