Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

RRC SR Sports Quota Recruitment 2025 : दक्षिणी रेलवे मे खेल कोटा मे सरकारी नौकरी के लिए भर्ती

RRC SR Sports Quota Recruitment 2025

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, दक्षिण रेलवे (RRC/SR) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना RRC-02/Sports/2025-26 के अनुसार Sports Quota में RRC SR Sports Quota Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को भर सकते है।

RRC SR Sports Quota Recruitment 2025
RRC SR Sports Quota Recruitment 2025

आप इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती के नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी परेशानी का सामना न करना पढ़ें।

Railway RRC SR Recruitment 2025 : का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Railway Recruitment Cell, Southern Railway
पद का नाम Sports Quota
पदों की संख्या 67
आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट rrcmas.in

आयु सीमा : Age Limit For RRC SR Vacancy 2025

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। इसका मतलब है कि आपका जन्म 2 जनवरी 2001 और 1 जनवरी 2008 के बीच हुआ होना चाहिए। और किसी भी वर्ग के लिए ऊपरी या निचली आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी जाएगी। और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा। जब आप अपने आवेदन फॉर्म मे जन्म तिथि को दर्ज करें तो केवल 10वी की अंकसूची के आधार पर ही दर्ज करें।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 25 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.01.2026

ऑनलाइन आवेदन शुल्क : Application Fees For Railway SR Sports Quota 2025

दक्षिणी रेलवे खेल कोटा भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर रहें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसमे से 400 रूपये शुल्क परीक्षणों में उपस्थित होने पर वापस कर दिया जाएगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला उम्मीदवारों को 250 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान आवेदन करते समय करना होगा जिसमे से 250 रूपये शुल्क परीक्षणों में उपस्थित होने पर वापस कर दिया जाएगा।

आप इस शुल्क को ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। आपका भुगतान सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और भुगतान केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग (UR/OBC) ₹500/- रिफ़ंड : 400/- परीक्षणों में उपस्थित होने पर
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹250/- रिफ़ंड : 250/- परीक्षणों में उपस्थित होने पर
महिला ₹250/- रिफ़ंड : 250/- परीक्षणों में उपस्थित होने पर

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता : Eligibility Criteria

  • लेवल-1 के पदों के लिए योग्यता : आपको 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या आपके पास आईटीआई या समकक्ष प्रमाणपत्र या एनसीवीटी द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (एनएसी) होना चाहिए।
  • लेवल-2 एवं 3 पदों के लिए योग्यता : आपको बारहवीं (+2 चरण) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वैकल्पिक रूप से, यदि आपने मैट्रिकुलेशन पास कर लिया है और एक्ट अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है या आपके पास तकनीकी श्रेणियों के लिए NCVT/SCVT द्वारा अनुमोदित ITI प्रमाणपत्र है, तो भी आप पात्र हैं।
  • लेवल-4 एवं 5 पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री आवश्यक है।

वेतनमान एवं अन्य लाभ : Pay Scale

इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप मे रु 18000 से रु 29200 का वेतन दिया जाएगा। और चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

ऑनलाइन आवेदन तारीख : Application Dates

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 13 सितम्बर 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2025 से पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन फॉर्म भरने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें। उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन को केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 13-09-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 12-10-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 12-10-2025

यह भी पढ़ें : Railway NWR Apprentice Recruitment 2025 : उत्तर पश्चिम रेलवे मे 10वी पास से सरकारी नौकरी के लिए आवेदन

आवेदन कैसे करें : How to Apply

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपको RRC SR की आधिकारिक वैबसाइट https://rrcmas.in/ पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके रख लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होंगे। और नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले RRC SR की वैबसाइट पर जाये।
  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक कर अपना पंजीकरण करें।
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top