DSSSB Attendant Recruitment 2025
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से जारी हुए अधिसूचना DSSSB/2024/Advt./3067 के अनुसार परिचारक (Attendant) के 334 के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर भर सकते है।

आप इस DSSSB भर्ती 2025 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को सरकारी रिज़ल्ट एमपी की इस जॉब पोस्ट में देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।
DSSSB Attendant Vacancy 2025 का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
- विवरण – जानकारी
- भर्ती बोर्ड – Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB)
- पद का नाम – परिचारक (Attendant)
- पदों की संख्या – 334
- आवेदन की अंतिम तिथि – 24 सितम्बर 2025
- आवेदन का माध्यम – ऑनलाइन
- आधिकारिक वैबसाइट – www.dsssb.delhi.gov.in
आयु सीमा एवं अधिकतम आयु सीमा में छूट – Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गयी है। एवं आयु की गणना दिनांक 01.01.2025 के अनुसार मानी जाएगी। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की आयु सीमा में छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की आयु सीमा में छूट।
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 27 वर्ष |
आयु की गणना दिनांक | 01.01.2025 |
आवेदन शुल्क एवं भुगतान का तरीका – Application Fees
DSSSB Delhi Attendant Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है इन अभ्यर्थियों को भुगतना करने की जरूरत नहीं है। अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है।
यह शुल्क एक बार जमा करने के बाद यह शुल्क आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। और शुल्क जमा हो जाने बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
श्रेणीवार ऑनलाइन आवेदन शुल्क | |
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग (UR/OBC) | ₹ 100/- |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | नि:शुल्क |
दिव्यांग (PwD) | नि:शुल्क |
शैक्षणिक योग्यता – Qualification
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से मैट्रिकुलेशन पास या समकक्ष और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पास प्रमाणपत्र।
उम्मीदवार को भारत के संविधान में परिभाषित भारत का नागरिक होना चाहिए या भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार या नागरिकता के अधिकारों को विनियमित करने के लिए संसद द्वारा बनाए गए किसी कानून के तहत नेपाल का नागरिक होना चाहिए। उम्मीदवार को उस पद के लिए उपयोगकर्ता विभाग द्वारा अधिसूचित भर्ती नियमों के अनुसार शैक्षिक योग्यता, अनुभव आदि के मामले में पात्र होना चाहिए जिसके लिए वह आवेदन करना चाहता/चाहती है।
पद का नाम | सामान्य | ओबीसी | एससी | एसटी | ईडबल्यूएस | कुल पद |
Court Attendant | 81 | 95 | 23 | 32 | 64 | 295 |
Court Attendant (S) | 02 | 13 | 00 | 02 | 05 | 22 |
Court Attendant (L) | 01 | 00 | 00 | 00 | 00 | 01 |
Room Attendant (H) | 00 | 11 | 00 | 00 | 02 | 13 |
Security Attendant | 02 | 01 | 00 | 00 | 00 | 03 |
वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर DSSSB Recruitment 2025 के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतन लेवल 3 एवं 7th सीपीसी के अनुसार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते इस भर्ती के नियम के अनुसार दिये जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन तारीख – Application Dates
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 26 अगस्त 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 सितम्बर 2025 समय रात्री 11:59 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने है और आवेदन करने के इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतजार न करें और उससे पहले ही आवेदन फॉर्म भर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 26-08-2025 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 24-09-2025 |
शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 24-09-2025 |
चयन प्रक्रिया – Mode of Selection
DSSSB के कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम में अगर जरूरत पड़ी तो उम्मीदवारों के मार्क्स को नॉर्मलाइज किया जाएगा और इन्हीं नॉर्मलाइज स्कोर के आधार पर फाइनल मेरिट और चयन होगा। अगर किसी सवाल को अमान्य घोषित किया जाता है तो उस सवाल को मार्क्स में नहीं गिना जाएगा और बाकी सवालों के आधार पर मार्क्स प्रोराटा पद्धति से तय किए जाएंगे। एग्जाम के बाद ड्राफ्ट आंसर की वेबसाइट पर जारी होगी जिसमें उम्मीदवार तय समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड का फैसला अंतिम होगा। न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स तय हैं और जरूरत पड़ने पर कटऑफ भी बदला जा सकता है। अगर दो उम्मीदवारों के मार्क्स बराबर हों तो उम्र में बड़े को पहले रखा जाएगा और अगर जन्मतिथि भी समान हो तो नाम के अंग्रेजी वर्णक्रम के आधार पर मेरिट तय होगी।
आरक्षित वर्ग के जो उम्मीदवार बिना किसी रियायत के सामान्य मेरिट में आते हैं उन्हें जनरल कैटेगरी में रखा जाएगा और आरक्षित सीटें केवल पात्र उम्मीदवारों से भरी जाएंगी। दिव्यांग उम्मीदवार अगर अपनी मेरिट से चयनित होते हैं तो उन्हें अनारक्षित सीट पर रखा जा सकता है बशर्ते वह पोस्ट उनके लिए उपयुक्त हो। चयन केवल तब पक्का होगा जब अपॉइंटिंग अथॉरिटी पूरी तरह संतुष्ट होगी कि उम्मीदवार सभी मानकों पर खरा उतरता है। सभी चरणों में प्रवेश अस्थायी है और अगर किसी भी समय यह पाया गया कि उम्मीदवार योग्यता पूरी नहीं करता तो उसका चयन रद्द कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : NIACL AO Generalist and Specialists Recruitment 2025 – 50,925 प्रतिमाह वेतन के साथ 550 पदों पर भर्ती
आवेदन कैसे करें – How To Apply
सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को DSSSB की आधिकारिक वैबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर भर सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में आसानी हो जाये।
आवेदन करने के लिए आप DSSSB की आधिकारिक वैबसाइट पर जाये।
आवेदन करें पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें।
फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
FAQ – DSSSB Attendant Recruitment 2025
- DSSSB Attendant Recruitment 2025 में कुल कितने पद हैं?
- इस भर्ती में कुल 334 पद निकाले गए हैं।
- DSSSB Attendant 2025 के लिए वेतन कितना है?
- चयनित उम्मीदवारों को Level-3 Pay Matrix के अनुसार ₹21,700 – ₹69,100 प्रतिमाह वेतन मिलेगा साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
- DSSSB Attendant 2025 के लिए आवेदन तारीख क्या है?
- उम्मीदवार 26.08.2025 से 24.09.2025 तक अपने आवेदन फॉर्म को भर सकते है।
- DSSSB Attendant 2025 के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
- उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है।
- DSSSB Attendant 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
- उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
- DSSSB Attendant 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
- सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए ₹100 जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क माफ है।
- DSSSB Attendant 2025 में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
- चयन प्रक्रिया में कम्प्युटर आधारित परीक्षा (CBT) और दस्तावेज़ सत्यापन से चयन किया जाएगा।
- DSSSB Attendant 2025 में आवेदन कैसे करें?
- इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Leave a Comment