Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

IB Security Assistant / Executive Recruitment 2025 | इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती 2025

IB Security Assistant / Executive Recruitment 2025 | इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती 2025

IB Security Assistant-Executive Recruitment 2025
IB Security Assistant-Executive Recruitment 2025

इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) ने सुरक्षा सहायक / कार्यकारी (Security Assistant / Executive) के रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु संक्षिप्त अधिसूचना को जारी किया है। इस भर्ती में सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले तक IB की आधिकारिक वैबसाइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

आप इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जो आपको आवेदन फॉर्म भरने के लिए जरूरी है जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, आयु, योग्यता एवं वेतनमान आदि को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट में देख सकते है। और आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आप आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकें।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा में छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गयी है और आयु की गणना 17.08.2025 के अनुसार की जाएगी। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को इस भर्ती के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की आयु सीमा में छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 27 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 17-08-2025

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान करने का तरीका

IB Security Assistant / Executive Vacancy 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 650 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 550 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

अधिसूचना के अनुसार यह शुल्क एक बार जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए इस शुल्क को सुरक्षित रखा जाएगा और शुल्क केवल ऑनलाइन ही जमा किया जा सकता है।

श्रेणीवार ऑनलाइन आवेदन शुल्क
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर ₹ 650/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति ₹ 550/-
महिला उम्मीदवार ₹ 550/-

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • Security Assistant / Executive पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) परीक्षा उत्तीर्ण की होना चाहिए।
सहायक खुफिया ब्यूरो / SBI स्थानीय भाषा श्रेणी के अनुसार पद
सामान्य ओबीसी एससी एसटी ईडबल्यूएस कुल
अगरतला बांग्ला, कोकबोरोक, चकमा, कावब्रू और हलम। 29 0 11 20 07 67
अहमदाबाद गुजराती और कच्छी। 137 77 17 46 30 367
आइजोल मिज़ो, लाई, मारा, पैंग, ब्रू, बर्मीज़, फलम-चिन और बावम। 21 02 0 15 05 53
अमृतसर पंजाबी 42 08 17 0 07 74
बेंगलुरु कन्नड़, तुलु, बेरी, कोंकणी और नवायथी। 109 31 32 12 20 264
भोपाल हिंदी 36 13 12 17 09 87
भुवनेश्वर उड़िया, कुटिया, डोंगरिया और भुंजिया। 34 04 12 18 08 76
चंडीगढ़ हिन्दी और पंजाबी। 40 25 12 0 09 86
चेन्नई तामिल 172 31 51 02 29 295
देहरादून हिंदी 24 03 06 0 04 37
दिल्ली हिन्दी, पंजाबी, उर्दू. 491 287 156 78 112 1124
गंगटोक नेपाली, भूटिया और लेप्चा। 16 06 02 06 03 33
गुवाहाटी असमिया, सिइहेती, बंगाली, नेपाली, बोडो, मिशिंग, दिमासा, राभा, तिवा, कुकी, हमार, पाइते, गारो, संथाल, कोच-राजबंशी, मणिपुरी (मैतेई) और खासी, 63 29 07 13 12 124
हैदराबाद तेलुगू 63 18 17 07 12 117
इम्फाल मणिपुरी (बंगाली और मैतेई मायेक लिपि), तांगखुल, माओ, अनल, मारिंग, थाडौ, पल्टे, ज़ू, रोंगमेई और मिज़ो। 23 02 01 09 04 39
ईटानगर न्यीशी, आदि, गैलो, अपातानी, इदु मिश्मी, मोनपा, नोक्टे, तांग्सा, शेरडुकपेन और मेम्बा. 100 0 0 62 18 180
जयपुर हिंदी, मारवाड़ी, ढट्टी/थारी और वागड़ी। 71 33 03 10 13 130
जम्मू डोगरी, कश्मीरी, उर्दू, गोजरी और हिंदी। 32 11 22 02 08 75
कलिम्पोंग तिब्बती और नेपाली। 07 0 0 05 02 14
कोहिमा अंगामी, एओ, सेमा, लोथा, चाकेसांग, रेंगमा, चांग, संगतम, यिमचुंगेर, फोम, कोन्याक, पोचुरी, ज़ेलियांग, कुकी, कचारी, खियामनुमगन, तिखिर और नागामेसी। 24 12 14 0 06 56
कोलकाता बंगाली, सिलहटी, नेपाली, भूटानी, उर्दू, संथाली और रोहिंग्या। 130 85 0 37 28 280
लेह लद्दाखी/भोटी, पुर्गी, बाल्टी, शेना/ब्रोक्सकट, चांगस्कैट, ज़ंगस्करी और तिब्बती। 21 04 08 0 04 37
लखनऊ हिंदी 96 63 45 02 23 229
मेरठ हिंदी 20 10 07 0 04 41
मुंबई मराठी, कोंकणी और अहिरानी। 157 45 18 19 27 266
नागपुर मराठी, पंजाबी, उर्दू, गोंडी और माड़िया। 21 06 01 01 03 32
पणजी कोंकणी और मराठी। 29 02 0 07 04 42
पटना हिंदी 77 44 26 01 16 164
रायपुर गोंडी, हल्बी और तेलुगु। 16 0 05 04 03 28
रांची हिंदी, बंगाली, उड़िया, संथाली, हो/मुंडारी, ओराओर/कुरुख, खरिया और कुरमाली। 16 03 03 08 03 33
शिलांग गारो, जयन्तिया-पनार, वार-जयन्तिया और हाजोंग। 19 02 0 09 03 33
शिमला हिंदी 17 08 09 02 04 40
सिलीगुड़ी बंगाली, नेपाली, राजबंशी और संथाली। 18 07 08 02 04 39
श्रीनगर कश्मीरी और पहाड़ी 30 15 04 03 06 58
तिरुवनंतपुरम मलयालम 183 94 21 02 34 334
वाराणसी हिंदी 24 10 09 0 05 48
विजयवाड़ा तेलुगु 53 25 18 07 12 115

वेतनमान एवं अन्य लाभ

IB Vacancy 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप में प्रतिमाह रु 21700 – रु 69100 का वेतन लेवल-3 के अनुसार दिया जाएगा और चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते इस भर्ती के नियमों के अनुसार दिये जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 26 जुलाई 2025 और आवेदन करने एवं शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख 17 अगस्त 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप आवेदन करने के इक्षुक है और अधिसूचना की सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और अंतिम तारीख के बाद आवेदन करने के ऑनलाइन लिंक को बंद कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 26-07-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 17-08-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 17-08-2025

यह भी पढ़ें : IB ACIO Executive Grade II Recruitment 2025 | इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती सैलरी ₹44,900 से शुरू अभी करें आवेदन

आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को https://www.mha.gov.in/en वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले आप इस भर्ती के नोटिफ़िकेशन को जरूर पढ़ लें।

आवेदन करने के लिए आप MHA की आधिकारिक वैबसाइट पर जाये और Apply Online पर क्लिक करें जिसके बाद आप अपने आवेदन फॉर्म में नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि। जानकारी को दर्ज करें और उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं योग्यता से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए उपयोगी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top