Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Bhopal MPIDC Junior Engineer Recruitment 2025 | मध्य प्रदेश भोपाल सरकारी जॉब 2025

एमपी औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड, भोपाल (MP Industrial Development Corporation Ltd., Bhopal) ने दिनांक 22 मई 2025 को अधिसूचना पत्र 284/MPIDC/Estt/S.N.17/2025 के माध्यम से Junior Engineer के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार MPIDC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है।

Bhopal MPIDC Junior Engineer Recruitment 2025
Bhopal MPIDC Junior Engineer Recruitment 2025

उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु और वेतनमान आदि आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले इस भर्ती के लिए जारी किए गए अधिसूचना पत्र को जरूर पढ़ें जिससे की आप आसानी से आवेदन कर सकें।

आवेदन तारीख

आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभ तारीख 26 मई 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जून 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप सभी मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। और ध्यान रखें की आवेदन फॉर्म को केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा किसी और माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म को भेजेने पर फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • आवेदन की प्रारंभ तारीख : 26-05-2025
  • आवेदन की अंतिम तारीख : 25-06-2025
  • संसोधन की अंतिम तारीख : 30-06-2025

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए और इस भर्ती के लिए आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। और आवेदन करने वाले मध्य प्रदेश राज्य के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जो इस भर्ती के नियम के अनुसार होगी।

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
  • आयु की गणना : 01-01-2025

आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को MP Online Portal Charge देना होगा इसके अलावा अभ्यर्थियों को अन्य कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक जमा हो जाने पर आपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट जरूर निकाल लें और उसे संभाल कर रखें।

MPIDC Vacancy 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई./बीटेक या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

वेतनमान

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थी को प्रतिमाह ₹36200 – ₹114800 वेतन दिया जाएगा और वेतन के अलावा अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियम के अनुसार होंगे।

MPIDC Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा MP Online द्वारा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन और सतना में आयोजित की जाएगी। और उम्मीदवारों को उनका परीक्षा केंद्र उनके सबसे निकटतम ही दिया जाएगा। और परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और मेरिट लिस्ट यदि किसी अभ्यर्थियों के अंक एक समान है तो जिस उम्मीदवार की आयु अधिक होगी उसे वरीयता दी जाएगी।

और यदि उम्मीदवारों के अंक और आयु भी एक समान है तो जो उम्मीदवार 10वी पहले उत्तीर्ण हुआ है उसे वरीयता दी जाएगी और यदि फिर भी समानता बनी है तो 10वी मे प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।

MPIDC Exam : इस भर्ती मे कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक दिये जाएंगे और कुल अंक 400 होंगे और अभ्यर्थी के हर गलत उत्तर देने पर 01 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी और इन सभी प्रश्न को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 02 घंटे का समय दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मध्य पदेश एयरफोर्स स्कूल भर्ती | Gwalior Air Force School Recruitment 2025

MPIDC JE Recruitment 2025 आवेदन प्रक्रिया

भोपाल एमपीआईडीसी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को MPIDC की आधिकारिक वैबसाइट invest.mp.gov.in या MP Online का आधिकारिक पोर्टल iforms.mponline.gov.in पर जाकर MPIDC Junior Engineer के पदों के लिए अंतिम तारीख से पहले-पहले तक आवेदन कर सकते है। आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले नोटिफ़िकेशन पढ़ना न भूलें।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले iforms MP Online पर जाये और जाये और उसके बाद Apply Onlline पर क्लिक करें जिसके बाद आपको पंजीकरण करना होगा और अपने पंजीकरण फॉर्म मे नाम, जन्म तारीख, श्रेणी, योग्यता से जुड़ी जानकारी आदि को दर्ज करें और उसके बाद अपना सिग्नेचर और फोटो को अपलोड करें। और अपने पंजीकरण फॉर्म को सबमिट कर दें।

पंजीकरण फॉर्म सबमिट करने के बाद आप लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे पूछि गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें और जानकारी दर्ज होने के बाद अपने योग्यता से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top