Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Indian Coast Guard CGEPT 02/2025 Batch | ICG Vacancy 2025 | भारतीय तटरक्षक भर्ती

Indian Coast Guard CGEPT 02/2025 Batch | ICG Navik (General Duty) or Navik (Domestic Branch) Recruitment 2025

Indian Coast Guard CGEPT 02/2025 Batch

भारतीय तटरक्षक (ICG) ने नाविक (सामान्य ड्यूटी) और नाविक (घरेलू शाखा) के रूप में तट रक्षक नामांकित कार्मिक परीक्षा (सीजीईपीटी) – 02/2025 बैच भर्ती के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए कुल रिक्त पदों की संख्या 300 है। जिसमे सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म ICG की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है और वह सब जानकारी जो आपको आवेदन करने मे मदद करेगी सभी को (सरकारी रिज़ल्ट एमपी) पर देख सकते है। जैसे आवेदन करने की तारीख, आयु, शुल्क और योग्यता आदि। इस भर्ती मे आवेदन करने से पहले इस भर्ती का अधिसूचना पत्र जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे परेशानी न आए।

ICG Vacancy 2025 के बारे मे

Indian Coast Guard Recruitment 2025
विभाग का नाम भारतीय तटरक्षक (Join Indian Coast Guard ICG)
भर्ती का नाम नाविक सामान्य ड्यूटी और नाविक घरेलू शाखा (Navik General Duty or Navik Domestic Branch)
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 11 फरवरी 2025
अंतिम तारीख 25 फरवरी 2025
वेतनमान ₹21700
कुल पदों की संख्या 300
आधिकारिक वैबसाइट यहाँ क्लिक करें

भारतीय तटरक्षक भर्ती 2025 : आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। इन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। और सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 300 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे अभ्यर्थी ऑनलाइन के माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि माध्यम से जमा कर सकते है। आवेदन शुल्क का भुगतान पूरा हो जाने के बाद अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें। और शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन ही जमा करें। किसी और माध्यम से शुल्क का भुगतान करने पर शुल्क को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह आवेदन शुल्क अभ्यर्थी के द्वारा जमा करने के बाद यदि उनके आवेदन फॉर्म मे किसी भी प्रकार की त्रुटि होती है। या कोई भी जानकारी के कारण आवेदन फॉर्म रद्द किया जाएगा है। अभ्यर्थी द्वारा जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को जारी किया जाएगा जिन्होंने परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है और जो परीक्षा शुल्क में छूट के हकदार हैं।

आयु सीमा

नाविक (जीडी) और नाविक (डीबी) के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष। नाविक (जीडी) और नाविक (डीबी) के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 01 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी) उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियम अनुसार दी जाएगी।

वेतन, भत्ते और अन्य लाभ

नाविक (जनरल ड्यूटी) और नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) : इन पदों के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप मे प्रतिमाह मूल वेतन रु. 21700/- (वेतन स्तर-3) के अनुसार दिया जाएगा और साथ अभ्यर्थियों को अन्य लाभ भी दिये जाएंगे। जैसे मौजूदा नियमों के अनुसार निःशुल्क राशन और कपड़े। स्वयं और आश्रित माता-पिता सहित परिवार के लिए निःशुल्क चिकित्सा उपचार। स्वयं एवं परिवार के लिए सरकारी आवास/एचआरए आदि।

आवेदन तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभ तारीख 11 फरवरी 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 फरवरी 2025 समय 11:30 बजे तक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है और ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि आप इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है। और इन पदों के लिए आवेदन करने के इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें। और उससे पहले ही आवेदन कर दें। जिससे की आप आवेदन करने से वंचित न रह जाए।

शैक्षणिक योग्यता

  • नाविक जनरल ड्यूटी (Navik General Duty) : स्कूल शिक्षा बोर्ड परिषद (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित और भौतिकी के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण।
  • नाविक डोमेस्टिक ब्रांच (Navik Domestic Branch) : स्कूल शिक्षा बोर्ड परिषद (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण।

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरते समय अपनी मार्कशीट में दिए गए सभी विषयों के अंक भरने होंगे। ऑनलाइन आवेदन में गलत या अधूरे अंक भरने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। इसलिए आवेदन फॉर्म भरते समय और आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले अपनी अंकसूची के अंक और फॉर्म मे भरे गए अंकों को अच्छी तरह जांच ले ताकि किसी भी प्रकार की गलती न हो।

नाविक जनरल ड्यूटी श्रेणी और क्षेत्र के अनुसार भर्तिया

क्षेत्र अनारक्षित ईडबल्यूएस ओबीसी एसटी एससी कुल
उत्तर 25 06 17 07 10 65
पश्चिम 20 05 14 06 08 53
पूर्व 15 04 10 04 05 38
दक्षिण 21 05 14 06 08 54
मध्य 19 05 13 05 08 50

नाविक डोमेस्टिक ब्रांच श्रेणी और क्षेत्र के अनुसार भर्तिया

क्षेत्र अनारक्षित ईडबल्यूएस ओबीसी एसटी एससी कुल
उत्तर 04 01 02 01 02 10
पश्चिम 03 01 02 01 02 09
पूर्व 03 00 01 00 01 05
दक्षिण 03 01 02 01 02 09
मध्य 03 01 02 00 01 07

यह भी पढ़ें : Indian Navy SSC Officers Jan 2026 | भारतीय नौसेना भर्ती 2025

चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT)

उम्मीदवार की पहचान के लिए ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी द्वारा भरी गयी जानकारी के आधार पर जाँची जाएगी। अभ्यर्थी को अपने संबंधित परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करते समय सत्यापन के लिए इन दस्तावेजों को ले जाना होगा।

  • ऑनलाइन आवेदन में प्रस्तुत/अपलोड किए गए वैध मूल पहचान प्रमाण।
  • आधार कार्ड या पैन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट।
  • ई-प्रवेश पत्र का एक प्रिंटआउट।
  • ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किए गए पासपोर्ट आकार के दो रंगीन फोटो।

कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा में प्रदर्शन और आईसीजी भर्ती केंद्रों की हैंडलिंग क्षमता के आधार पर उम्मीदवारों को स्टेज-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और अनंतिम ई-एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी)

पीएफटी परीक्षण देने वाले सभी अभ्यर्थी अपने पास अपने खेल उपकरण (जूते, टी-शर्ट, पतलून आदि) अपने पास रखें।

  • अभ्यर्थी को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • 20 उठक बैठक
  • 10 पुश-उप

अंतिम मेरिट सूची तैयार

आईसीजी उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का पुनः सत्यापन (उम्मीदवारों की अनुपस्थिति में) करेगा और केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मेरिट तैयार करने के लिए माना जाएगा जो दस्तावेज़ सत्यापन में उत्तीर्ण होंगे और भर्ती/अपील मेडिकल में फिट घोषित किए जाएंगे। सभी चरणों में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की अलग-अलग क्षेत्र और श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

भारतीय तटरक्षक भर्ती 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म ICG की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर भर सकते है। वैबसाइट पर जाने के बाद अभ्यर्थी सबसे पहले इस भर्ती का अधिसूचना पत्र पढ़ें। जिसके बाद आप अपना पंजीकरण करें और पंजीकरण फॉर्म मे पूछि गयी सभी जानकारी को दर्ज करें। जिसके बाद अभ्यर्थी अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म की सभी जानकारी भरें और अपने सभी योग्यता संबंधी और अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

भारतीय तटरक्षक नाविक जनरल ड्यूटी और नाविक डोमेस्टिक ब्रांच भर्ती 2025 का अधिसूचना पत्र पढ़ें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top