Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

SSC Translator Recruitment 2026 – वेतन 112400 प्रतिमाह अप्लाई ऑनलाइन जाने सभी जानकारी

SSC Translator Recruitment 2026 | कर्मचारी चयन आयोग कनिष्ठ हिंदी अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक भर्ती 2026

SSC Translator Recruitment 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र के माध्यम से SSC ने कनिष्ठ हिंदी अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक (Junior Hindi Translator & Senior Hindi Translator) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

SSC Junior Hindi Translator & Senior Hindi Translator Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड कर्मचारी चयन आयोग
पद का नाम कनिष्ठ हिंदी अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक
पदों की संख्या 84
आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://ssc.gov.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)

  • सामान्य (UR) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) : ₹100/-
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति : नि:शुल्क
  • दिव्यांग : नि:शुल्क
  • सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी : नि:शुल्क

उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। आवेदन फॉर्म का भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
  • आयु की गणना : 01.08.2026

कर्मचारी चयन आयोग अनुवादक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

पोस्ट कोड A से C के लिए (जूनियर हिंदी अनुवादक / जूनियर अनुवाद अधिकारी / जूनियर अनुवादक) पद के लिए योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री जिसमें अंग्रेजी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में हो अथवा डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी हो।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी में मास्टर डिग्री जिसमें हिंदी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में हो अथवा डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हिंदी हो।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी भी विषय में मास्टर डिग्री जिसमें माध्यम हिंदी हो और अंग्रेजी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में हो अथवा डिग्री स्तर की परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी हो।

पोस्ट कोड D (वरिष्ठ हिंदी अनुवादक/वरिष्ठ अनुवादक) पद के लिए योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री जिसमें अंग्रेजी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में हो अथवा डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी हो।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी में मास्टर डिग्री जिसमें हिंदी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में हो अथवा डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हिंदी हो।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी भी विषय में मास्टर डिग्री जिसमें माध्यम हिंदी हो और अंग्रेजी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में अथवा डिग्री स्तर पर परीक्षा के माध्यम के रूप में शामिल हो।

वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)

SSC Junior Hindi Translator & Senior Hindi Translator Recruitment 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹35400 – ₹112400/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख (Application Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 23 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 14 मई 2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 15 मई 2026
  • संसोधन की अंतिम तारीख : 20 मई 2026

यदि आप ऊपर बताई गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें क्योकि अंतिम तारीख के बाद आपके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : SSC Stenographer Recruitment 2026 – वेतनमान ₹60,000 प्रतिमाह जाने योग्यता, तारीख सभी जानकारी

आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको SSC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा।
  • वैबसाइट पर जाने के बाद अपना पंजीकरण पूरा करें और लॉगिन कर लें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top