UPSSSC ASO / ARO Recruitment 2026 | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहायक सांख्यिकी अधिकारी / सहायक अनुसंधान अधिकारी भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 05-परीक्षा/2026 के अनुसार सहायक सांख्यिकी अधिकारी / सहायक अनुसंधान अधिकारी (ASO / ARO) के 929 रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले सभी उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर भर सकते है। साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
UPSSSC ASO / ARO Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
| पद का नाम | सहायक सांख्यिकी अधिकारी / सहायक अनुसंधान अधिकारी |
| पदों की संख्या | 929 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 11 मई 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | www.upsssc.gov.in |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
- न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष
- आयु की गणना : 11.05.2026
ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Relaxation)
- अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट।
- दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान के माध्यम (Application Fees)
- सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग : ₹25/-
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति : ₹25/-
- महिला अभ्यर्थी : ₹25/-
सभी उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। शुल्क केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा किसी और माध्यम से शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा और न ही यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस किया जाएगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से गणित, गणितीय सांख्यिकी, वाणिज्य, अर्थशास्त्र या सांख्यिकी में मास्टर डिग्री।
- डी ओ ई ए सी सी सोसाइटी द्वारा प्रदान किया गया कम्प्युटर मे ओ स्तरीय डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्था से कम्प्युटर विज्ञान मे कम से कम 1 वर्ष का डिप्लोमा।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर UPSSSC ASO / ARO Recruitment 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार ₹35400 – ₹112400/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 21 अप्रैल 2026
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 11 मई 2026
- शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 11 मई 2026
- संसोधन की अंतिम तारीख : 18 मई 2026
यदि आप ऊपर दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। और अंतिम तारीख के बाद आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह भी देखें : NTPC Assistant Executive Recruitment 2026 – अप्लाई ऑनलाइन जाने तारीख, शुल्क, वेतन आदि
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को UPSSSC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा।
- वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण पूरा करें और लॉगिन कर लें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

