NTPC Assistant Executive Recruitment 2026 | एनटीपीसी सहायक कार्यकारी भर्ती 2026

एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 05/26 के अनुसार सहायक कार्यपालक (Assistant Executive) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
NTPC Assistant Executive Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | एनटीपीसी लिमिटेड |
| पद का नाम | सहायक कार्यपालक |
| पदों की संख्या | 250 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 07 मई 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | ntpc.co.in |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
- न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
- अधिकतम आयु : 35 वर्ष
- आयु की गणना : 07.05.2026
एनटीपीसी सहायक कार्यकारी भर्ती 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट प्रदान की जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
- सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर : ₹500/-
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति : नि: शुल्क
- दिव्यांग : नि: शुल्क
उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 40% अंकों के साथ बी.ई. / बी.टेक।
- 40 एमडबल्यू या उससे अधिक क्षमता वाले पावर प्लांट के संचालन / रखरखाव में योग्यता प्राप्त करने के बाद कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 23 अप्रैल 2026
- आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख : 07 मई 2026
- शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 07 मई 2026
यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें अंतिम तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026 – वेतन 57400 प्रतिमाह अप्लाई ऑनलाइन
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को NTPC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा।
- वैबसाइट पर जाने के बाद अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर लें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

