Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026 | बैंक ऑफ बड़ौदा खिलाड़ी भर्ती 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की तरफ से जारी हुए अधिसूचना पत्र नंबर BOB/HRM/REC/ADVT/2026/09 के अनुसार Sportsperson के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है। साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता और वेतनमान आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को पढ़ना न भूलें।
BOB Sportsperson Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | बैंक ऑफ बड़ौदा |
| पद का नाम | स्पोर्ट्स पर्सन |
| पदों की संख्या | 30 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 12 मई 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | bankofbaroda.bank.in |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
- सामान्य (UR) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) : ₹850/-
- अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) : ₹175/-
- सभी श्रेणी की महिला (Female) : ₹175/-
उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन शुल्क को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
- न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
- अधिकतम आयु : 28 वर्ष
- आयु की गणना : 01.04.2026
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर BOB Sportsperson Recruitment 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹24,050 – ₹64,480/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 22 अप्रैल 2026
- आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख : 12 मई 2026
- शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 12 मई 2026
यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन फॉर्म भरने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : AIIMS Rishikesh Group A Recruitment 2026 – एम्स ऋषिकेश भर्ती वेतन 101500 प्रतिमाह
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को BOB Career पर जाना होगा।
- वैबसाइट पर जाने के बाद आप सबसे पहले पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
- पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लें।
- ऑनलाइन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

