Punjab PSPCL Jr. Engineer Recruitment 2026 | पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2026

पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर CRA 316/26 के अनुसार कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) के 622 रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतन आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
PSPCL Junior Engineer Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड |
| पद का नाम | कनिष्ठ अभियंता |
| पदों की संख्या | 622 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 10 मई 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | www.pspcl.in |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 37 वर्ष
- आयु की गणना : 01.01.2026
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
- अनुसूचित जाति (SC) / दिव्यांग (PwD) : ₹885/-
- अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए : ₹1416/-
उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- जूनियर इंजीनियर / इलेक्ट्रिकल पदों के लिए योग्यता : राज्य/केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3/4 वर्ष का पूर्णकालिक नियमित डिप्लोमा जिसमें न्यूनतम 60% अंक प्राप्त हों।
- इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.ई./ बी.टेक./ बी.एससी इंजीनियरिंग जिसमें न्यूनतम 50% अंक हों।
- इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) कलकत्ता से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में कम से कम 50% अंकों के साथ।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
PSPCL Junior Engineer Recruitment 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹35,400/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 20 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की अंतिम तारीख : 10 मई 2026
- शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 15 मई 2026
यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : UCIL Apprenticeship Recruitment 2026 – 1 वर्ष की अप्रेंटिस के लिए भर्ती जाने सभी जानकारी
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को PSPCL Career पर जाना होगा।
- वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण कर लॉगिन कर लें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

