UPCISB General Recruitment 2026 | उत्तर प्रदेश यूपीसीआईएसबी भर्ती 2026

यू.पी. सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड, लखनऊ (UPCISB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर A-2/G.R./2026 के अनुसार संयुक्त सहकारी बैंकिंग गैर-बैंकिंग और तकनीकी सेवा परीक्षा (सामान्य भर्ती) 2026 के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता एवं वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
UPCISB Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | यू.पी. सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड, लखनऊ |
| पद का नाम | संयुक्त सहकारी बैंकिंग गैर-बैंकिंग और तकनीकी सेवा परीक्षा |
| पदों की संख्या | 2085 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 मई 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | upcisb.upsdc.gov.in |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
- न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष
- आयु की गणना : 01.01.2026
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट प्रदान की जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
- सामान्य (UR) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / अन्य राज्य (Other State) : ₹500/-
- अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) : ₹250/-
उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन के माध्यम से जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 25 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की अंतिम तारीख : 15 मई 2026
- शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 15 मई 2026
यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन फॉर्म भरने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा और अंतिम तारीख के बाद आपके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : RCF Operator Chemical Trainee Recruitment 2026 – वेतन 60,000 प्रतिमाह अप्लाई ऑनलाइन
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को UPCISB की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा।
- वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर लें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

